Kangana Ranaut on Isha Koppikar: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर के ‘अंधभक्त’ वाले बयान का समर्थन किया है. ईशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि अगर अपने देश से प्यार करना और उसकी तरक्की की कामना करना ‘अंधभक्ति’ है, तो उन्हें इस नाम से बुलाए जाने में कोई परेशानी नहीं है. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि उनकी भक्ति किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए है. ईशा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. इसी बीच कंगना ने ईशा का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उनके विचारों से सहमति जताई. कंगना ने अपने स्कूल के दिनों का एक किस्सा भी सुनाया.
टीचर का विरोध
कंगना ने बताया कि हाई स्कूल के दिनों में उन्होंने एक ऐसे शिक्षक के खिलाफ विरोध किया था, जो असेंबली के दौरान बच्चों के सिर पर डंडे से मारते थे. उनके मुताबिक, उस समय उनका विरोध किसी राजनीतिक मुद्दे से जुड़ा नहीं था, बल्कि गलत चीज के खिलाफ आवाज उठाने की भावना से था. कंगना ने अपने पोस्ट में 26/11 आतंकी हमले और निर्भया मामले के खिलाफ विरोध करने का भी जिक्र किया. उन्होंने ये बताने की कोशिश की कि उनके लिए देश का मतलब सिर्फ किसी राजनीतिक विचारधारा का समर्थन करना नहीं है.
55 करोड़ के कर्ज के नीचे दबे हुए थे Sunny Deol, बैंक ने जारी कर दिया था घर नीलाम करने का नोटिस
क्यों कहा खुद को ‘अंधभक्त’?
ईशा कोप्पिकर ने अपने वीडियो में ‘अंधभक्त’ शब्द को अपने तरीके से परिभाषित किया. उन्होंने कहा कि अगर देश से प्यार करना, उसकी प्रगति देखना और उसके लिए योगदान देना अंधभक्ति कहलाता है, तो उन्हें इस पहचान पर गर्व है. साथ ही ईशा ने ये भी स्पष्ट किया कि उनकी ‘अंधभक्ति’ किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं है. उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति देश से प्यार करते हुए सरकार के फैसलों पर सवाल उठा सकता है और उसकी नीतियों से असहमत भी हो सकता है. ईशा के इस बयान का एक अहम हिस्सा ये था कि देशभक्ति को सिर्फ ‘मैं अपने देश से प्यार करता हूं’ कहने तक सीमित नहीं होना चाहिए. उनके मुताबिक, देश के लिए कुछ ऐसा करना भी जरूरी है जिससे समाज और देश बेहतर बने.
कंगना ने गिनाईं ‘भक्त’ होने की वजह
ईशा के विचारों का समर्थन करते हुए कंगना ने अपने अनुभव भी शेयर किए. उन्होंने कहा कि वो अपने देश और अपने लोगों से प्यार करती हैं. उन्होंने ये भी लिखा कि वो अपने आसपास के लोगों के लिए भी ‘भक्त’ जैसी भावना रखती हैं. कंगना ने कहा कि उन्होंने कभी माता-पिता को दोष नहीं दिया, बल्कि अपनी मेहनत से परिवार को भी अपने स्तर तक ऊपर उठाने की कोशिश की.
