Home मनोरंजन Latest OTT Release: ‘फिर आयी हसीन दिलरुबा’ से ‘लाइफ हिल गयी तक’ इस हफ्ते आपको एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं ये फिल्में

Latest OTT Release: ‘फिर आयी हसीन दिलरुबा’ से ‘लाइफ हिल गयी तक’ इस हफ्ते आपको एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं ये फिल्में

by Preeti Pal 9 August 2024, 1:53 PM IST (Updated 21 August 2025, 3:45 PM IST)
9 August 2024, 1:53 PM IST (Updated 21 August 2025, 3:45 PM IST)
phir ayi haseen dilruba

Latest OTT Release: इस हफ्ते आपको एंटरटेन करने के लिए कई फिल्में रिलीज हो रही हैं. इन्हें आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

10 August, 2024

Latest OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर हर हफ्ते यूजर्स को नई वेब सीरीज और फिल्मों का इंतजार रहता है. इस वीकेंड भी ओटीटी पर आपके एंटरटेनमेंट के लिए काफी कुछ नया है. शुक्रवार को OTT पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हो रही हैं. ऐसे में आपका स्वाद फिर चाहे एक्शन, ड्रामा, रोमांस या थ्रिलर हो, इस वीकेंड सबके लिए कुछ न कुछ है.

फिर आई हसीन दिलरुबा ( Phir ayi Haseen Dilruba )

तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ साल 2021 में रिलीज हुई. इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया. अब 3 साल बाद फिल्म का सीक्वल आया है ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’. आप इस फिल्म को आज से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. तापसी और विक्रांत के अलावा फिल्म में सनी कौशल भी लीड रोल में हैं.

इंडियन 2 (Indian 2 )

कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2‘ भी शुक्रवार यानि 9 अगस्त से Netflix पर स्ट्रीम हो रही है. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन मेकर्स को इसकी OTT रिलीज से काफी उमीदें हैं. कमल हासन के साथ ‘इंडियन 2’ में सिद्धार्थ, प्रिया भवानी शंकर, सूर्या, काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में हैं.

घुड़चढ़ी ( Ghudhchadhi)

दो अलग-अलग पीढ़ियों की कहानियों को बयां करने वाली फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ अब ओटीटी पर आने वाली है. यह फिल्म 9 अगस्त से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम हो रही है. यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें संजय दत्त और रवीना टंडन लीड रोल में हैं.

लाइफ हिल गई

अगर आप वीकेंड पर कुछ लाइट कॉमेडी देखना चाहते हैं तो कुशा कपीला की फिल्म ‘लाइफ हिल गई’ अच्छा ऑप्शन होगी. आप इस फिल्म को 9 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा भी लीड रोल में हैं.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?