Home मनोरंजन Priyanka Chopra Birthday: इस साउथ फिल्म से प्रियंका ने किया था एक्टिंग में डेब्यू, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की देसी गर्ल

Priyanka Chopra Birthday: इस साउथ फिल्म से प्रियंका ने किया था एक्टिंग में डेब्यू, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की देसी गर्ल

by Preeti Pal 18 July 2024, 10:45 AM IST (Updated 23 August 2025, 12:09 PM IST)
18 July 2024, 10:45 AM IST (Updated 23 August 2025, 12:09 PM IST)
Priyanka Chopra Birthday: इस साउथ फिल्म से प्रियंका ने किया था एक्टिंग में डेब्यू, फिर ऐसे बनीं बॉलीवुड की देसी गर्ल

Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर जानते हैं एक्ट्रेस के बारे में कुछ खास बातें.

18 July, 2024

Priyanka Chopra Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज 41 साल की हो चुकी हैं. वो एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना हुनर दिखाया है. कम ही लोग जानते हैं कि मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘थमिजान’ से की थी. फिर उन्होंने फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया. वहीं, अक्षय कुमार और लारा दत्ता के साथ फिल्म ‘अंदाज’ के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यूटेंट का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.

इन फिल्मों से जीता फैन्स का दिल

प्रियंका चोपड़ा ने ‘7 खून माफ’, ‘बर्फी’, ‘मैरी कॉम’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘अंजाना अनजानी’, ‘मुझसे शादी करोगी’, ‘एतराज’, ‘ब्लफमास्टर’, ‘क्रिश’, ‘दोस्ताना’ और ‘फैशन’ जैसी फिल्मों से लोगों को अपना दीवाना बनाया. बॉलीवुड में पैर जमाने के बाद प्रियंका ने हॉलीवुड का रुख किया. साल 2017 में पीसी ने एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘बेवॉच’ से हॉलीवुड में डेब्यू किया.

बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

पद्मश्री से सम्मानित प्रियंका

प्रियंका को आखिरी बार पिछले साल रिलीज हुई हॉलीवुड मूवी ‘लव अगेन’ में देखा गया था. देसी गर्ल के नाम कई अवॉर्ड्स भी हैं. उन्हें साल 2016 में ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया. साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘फैशन’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिल चुका है. साथ ही प्रियंका के नाम पांच फिल्मफेयर अवॉर्ड भी हैं. आपको बता दें कि साल 2022 में प्रियंका चोपड़ा BBC की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में शामिल थीं.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?