Home मनोरंजन Priyanka Chopra की फिल्म ‘पानी’ अक्टूबर में होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख

Priyanka Chopra की फिल्म ‘पानी’ अक्टूबर में होगी रिलीज, नोट कर लें तारीख

by Preeti Pal 20 August 2024, 6:42 PM IST (Updated 2 September 2025, 11:58 AM IST)
20 August 2024, 6:42 PM IST (Updated 2 September 2025, 11:58 AM IST)
Priyanka Chopra's film Paani will be released in October, note the date

Priyanka Chopra Paani: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस की फिल्म ‘पानी’ की रिलीज डेट अनाउंस हो चुकी है. यहां जानें फिल्म से जुड़ी डिटेल्स.

20 August, 2024

Priyanka Chopra Paani: बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) की फिल्म ‘पानी’ (Paani) जल्द रिलीज होने वाली है. हालांकि, इस फिल्म में PC एक्टिंग नहीं कर रही हैं. दरअसल, यह प्रियंका चोपड़ा के होम प्रोडक्शन हाउस ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ (Priyanka Chopra Production House) में बनने वाली मराठी फीचर फिल्म है. प्रियंका की मां मधु चोपड़ा इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर हैं.

कब रिलीज होगी पानी

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में अपनी मराठी फीचर फिल्म ‘पानी’ (Paani Release Date) की रिलीज डेट को लेकर अनाउंसमेंट की है. देसी गर्ल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा- ‘यह बहुत खास है. हमारी मराठी फीचर फिल्म ‘पानी’ 18 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. मिलते हैं सिनेमाघरों में!’ आपको बता दें कि ‘पानी’ आदिनाथ एम कोठारे के डायरेक्शन में बनने वाली पहली फिल्म है. इस फिल्म में रुचा वैद्य, रजित कपूर, सुबोध भावे, किशोर कदम, सचिन गोस्वामी, मोहनाबाई, श्रीपाद जोशी और विकास पांडुरंग पाटिल अहम किरदार में नजर आएंगे.

क्या है पानी की कहानी

फिल्म ‘पानी’ सूखे से त्रस्त गांव में रहने वाले एक आम आदमी की कहानी है. वह अपने गांव और उसमें रहने वाले लोगों की जिंदगी बदलना चाहता है. आपको बता दें कि ‘पानी’ से पहले प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी ‘वेंटिलेटर’, ‘के रे रास्कला’ और ‘फायरब्रांड’ जैसी मराठी फिल्म बना चुकी है. इसके अलावा, बात करें प्रियंका (Priyanka Chopra Jonas Upcoming Movie) के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने हाल ही में अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ (The Bluff) की शूटिंग पूरी की. इस फिल्म में PC के साथ कार्ल अर्बन लीड रोल में हैं.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?