01 March 2024
अजय देवगन संग टक्कर लेंगे आर.माघवन
बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन ‘रहना है तेरे दिल में’, ‘3 इडियट्स’, ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘रॉकेट्री’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी एक्टिंग लोगों को काफी पसंद है। वहीं, इन दिनों आर. माधवन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शैतान’ को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी जिसमें अजय देवगन भी अहम भूमिका में हैं। माधवन फिल्म में विलेन बनकर अजय और उनके परिवार का जीना मुश्किल करने वाले हैं।
निशब्दम
‘शैतान’ के ट्रेलर में आर. माधवन का काम देखकर फिल्म से उम्मीदें बढ़ रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी। हालांकि, इससे पहले भी आर.माधवन खतरनाक रोल निभा चुके हैं। दरअसल, उन्होंने साल 2020 में रिलीज़ हुई तेलुगु फिल्म ‘निशब्दम’ में भी नेगेटिव रोल निभाया था। इस फिल्म में वो अपनी पत्नी और उसके लवर का मर्डर कर देते हैं। इसके बाद बेवफा औरतों को मारने के मिशन पर निकल पड़ते हैं।
सव्यसाची
फिल्म ‘सब्यसाची’ में भी आर. माधवन ने एक साइको किलर का रोल ही निभाया था। प्यार में धोखा मिलने के बाद वो लोगों को मारने लगता है। खैर, अब आर.माधवन एक बार फिर विलेन बनकर लोगों को एंटरटेन करने वाले हैं। फिल्म ‘शैतान’ लोगों को कितनी पसंद आएगी इसका पता 8 मार्च को चल ही जाएगा।
ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय
