Home Lifestyle हो रही है मीठा खाने की क्रेविंग? तो खाएं ये हेल्दी फूड्स

हो रही है मीठा खाने की क्रेविंग? तो खाएं ये हेल्दी फूड्स

by Pooja Attri
0 comment
हो रही है मीठा खाने की क्रेविंग? तो खाएं ये हेल्दी फूड्स

1 March 2024

आजकल तेजी से बदलती लाइफ्स्टाइल लोगों को कई तरह से बीमार कर रही है। मोटापा एक ऐसी समस्या है जो कई हेल्थ समस्याओं को बढ़ावा देता है। दुनियाभर में मोटापे के शिकार लोगों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रहा है। इससे डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। साथ ही मोटापे का असर बोन हेल्थ से लेकर फर्टिलिटी पर भी पड़ता है। ऐसे में बढ़ते वजन को कंट्रोल करना बहुत जरूरी हो जाता है। आजकल लोग वेट लॉस के लिए डाइटिंग, एक्सरसाइज जैसे कई तरीके अपनाते हैं जिनको लंबे समय तक फॉलो कर पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। खासतौर से मीठे पर कंट्रोल करना। ऐसे में अगर आपको वेट लॉस जर्नी के दौरान मीठा खाने की क्रेविंग्स हो रही हैं तो, आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फूड्स ऑप्शन लेकर आए हैं जो स्वाद में मीठे होने के साथ-साथ हेल्दी भी होते हैं। जानते हैं मीठे की क्रविंग्स शांत करने वाले हेल्दी फूड्स…

डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में पॉलीफेनोल्स नामक पोषक तत्व मौजूद होता है जो संपूर्ण हेल्थ को बढ़ावा देता है। इससे भूख को शांत करने में मदद मिलती है। साथ ही मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।

खजूर

खजूर फाइबर, पोटेशियम और आयरन से भरपूर हेल्दी ड्रायफ्रूट्स हैं। इनमें नैचुरल शुगर मौजूद होती है जिनको वेट लॉस जर्नी के दौरान खाने के वजन नहीं बढ़ता है।

शकरकंद

शकरकंद हाई फाइबर से भरपूर होते हैं। ये स्वाद में हल्के मीठे होते हैं इसलिए इन्हें स्वीट पोटैटो भी कहा जाता है। अगर आपको वेट लॉस जर्नी के दौरान मीठा खाने की क्रेविंग है तो ये बेस्ट साबित हो सकता है।

बैरीज

ब्लैकबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी आदि में नैचुरल शुगर मौजूद होती है। साथ ही इनमें हाई फाइबर और लो कैलोरी मौजूद होती है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है। इसके लिए घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी की मदद ली गई है। अपनी स्किन और सेहत के लिए कोई नुस्खा आजमाने से पहले कृप्या डॉक्टर्स की सलाह लें।

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?