Home मनोरंजन राघव जुयाल की ग्यारह-ग्यारह का जलवा, मशहूर तो हैं मगर नहीं जानते किसलिए?

राघव जुयाल की ग्यारह-ग्यारह का जलवा, मशहूर तो हैं मगर नहीं जानते किसलिए?

by Preeti Pal 12 August 2024, 6:56 PM IST (Updated 1 September 2025, 2:43 PM IST)
12 August 2024, 6:56 PM IST (Updated 1 September 2025, 2:43 PM IST)
Gyaarah Gyaarah

Raghav Juyal: राघव जुयाल इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘ग्यारह-ग्यारह’ को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच एक्टर ने आज के कलाकारों को लेकर बात की.

12 August, 2024

Raghav Juyal: डांस रिएलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ (Dance India Dance) से मशहूर हुए राघव जुयाल (Raghav Juyal) अब एक्टिंग की दुनिया में भी छा रहे हैं. हाल ही में उनकी जबरदस्त एक्शन फिल्म ‘किल’ (Kill) ने हर किसी का दिल जीता. अब वह अपनी वेब सीरीज ‘ग्यारह-ग्यारह’ (Gyaarah Gyaarah) को लेकर चर्चा में हैं. इस सीरीज में राघव के साथ कृतिका कामरा (Kritika Kamra) भी लीड रोल में हैं. अब इसी सीरीज के प्रमोशन के वक्त राघव ने नए कलाकारों के बारे में बात की.

फिल्में करने का मकसद

राघव जुयाल ने कहा कि लोग आपको जानने तो लगते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि वो किस वजह से आपको जान रहे हैं. हर चीज को लेकर बहुत स्पेक्ट्रम बढ़ गया है. राघव ने आगे बताया कि ‘जब वह टीवी में काम कर रहे थे तो अच्छा था, अच्छा पैसा था,लाइफ भी कम्फर्टेबल थी. उस वक्त इतनी हसलिंग नहीं थी. लेकिन अब वह फिल्में कर रहे हैं क्योंकि राघव और क्रिएटिव काम करके खुद को संतुष्ट करना चाहते हैं. ‘

युवा तेजी से काम करना चाहता है

राघव जुयाल ने कहा कि आज का युवा हर काम तेजी से करना चाहते हैं. उसे हर चीज का अनुभव जल्दी से जल्दी करना है. यह चीज कलाकारों और हमारे देश के साथ-साथ समाज के लिए भी अच्छी नहीं है. इस वजह से कला और संस्कृति को नुकसान पहुंचता है. वहीं, बात करें राघव की नई वेब सीरीज ‘ग्यारह-ग्यारह’ (Gyaarah Gyaarah) के बारे में तो यह एक टाइम ट्रेवल मर्डर मिस्ट्री है. आप इसे Zee5 पर घर बैठे कभी भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?