Home मनोरंजन Rajkumar Rao की ये फिल्म 12 साल बाद होगी OTT पर रिलीज

Rajkumar Rao की ये फिल्म 12 साल बाद होगी OTT पर रिलीज

by Preeti Pal 11 April 2024, 3:36 PM IST (Updated 22 September 2025, 11:27 AM IST)
11 April 2024, 3:36 PM IST (Updated 22 September 2025, 11:27 AM IST)
rajkumar

Rajkumar Rao Movie: एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) इन दिनों फिल्म ‘श्रीकांत’ को लेकर चर्चा में हैं. इस बीच एक्टर की एक फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है, जो सिनेमाघरों में लगभग 12 साल पहले रिलीज हुई थी.

11 April, 2024

Rajkumar Rao Movie: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) की फिल्म ‘श्रीकांत’ (Srikanth) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसे दर्शक पसंद भी कर रहे हैं. ये एक बायोपिक मूवी है जिसमें राजकुमार श्रीकांत बोला का किरदार निभा रहे हैं. इस बीच राव के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है. दरअसल, एक्टर की फिल्म ‘शाहिद’ (Shahid OTT Release) रिलीज के 12 साल बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है.

Shahid OTT Release

डायरेक्टर हंसल मेहता की फिल्म ‘शाहिद’ साल 2012 में रिलीज हुई थी जिसे क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों ने भी पसंद किया था. राजकुमार राव के काम की फिल्म में काफी तारीफ हुई थी. इतना ही नहीं राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर के लिए 61वें नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. कम बजट की फिल्म शाहिद ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. अब सालों बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है.

Hansal Mehta Post

हाल ही में फिल्म ‘शाहिद’ के डायरेक्टर हंसल मेहता ने एक पोस्ट के जरिए फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा- ‘शाहिद अब प्राइम वीडियो पर आ चुकी है, लेकिन ये समझ नहीं आ रहा है कि फिल्म रेंट पर क्यों है?’ वहीं, फिल्म शाहिद में राजकुमार राव के किरदार का नाम शाहिद आजमी था. तिग्मांशु धूलिया, प्रभलील संधू, के के मेनन और मोहम्मद जीशान अयूब भी अहम किरदार में नजर आए थे. इसके अलावा बात करें राजकुमार राव की अपकमिंग मूवी ‘श्रीकांत’ (Srikanth) के बारे में तो ये बायोपिक फिल्म 10 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?