Home मनोरंजन मणिरत्नम के मैजिक के लिए हो जाइए तैयार, 23 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगा ‘युवा’ का जोश

मणिरत्नम के मैजिक के लिए हो जाइए तैयार, 23 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगा ‘युवा’ का जोश

by Preeti Pal
0 comment
मणिरत्नम के मैजिक के लिए हो जाइए तैयार, 23 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगा 'युवा' का जोश

Yuva Re-release: अगर आप भी 2000 के टाइम की फिल्मों के दीवाने हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. दरअसल, एक 23 साल पुरानी फिल्म फिर से सिल्वर स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है.

20 February, 2026

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो 2000 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों के दीवाने रहे हैं, तो आपके लिए एक जबरदस्त खबर है. दरअसल, पीवीआर आईनॉक्स (PVR INOX) ने सिनेमा के शौकीनों को एक बेहतरीन तोहफा देने का फैसला लिया है. फेमस डायरेक्टर मणिरत्नम की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘युवा’ एक बार फिर बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है. ये फिल्म 20 फरवरी यानी आज से सिनेमाघरों में फिर से रिलीज कर दी गई है.

बेमिसाल कहानी

साल 2004 में जब ‘युवा’ पहली बार पर्दे पर आई थी, तो उसने यंगस्टर्स के बीच एक अलग ही लहर पैदा कर दी थी. फिल्म की कहानी प्यार, गुस्सा, बदला और पॉलिटिक्स के इर्द-गिर्द घूमती है. 3 अलग-अलग रास्तों से आए नौजवानों की ये कहानी दिखाती है कि कैसे सत्ता और करप्शन के खिलाफ एक पीढ़ी अपनी आवाज उठाती है. आज भी इस फिल्म का म्यूज़िक और इसकी कहानी ऑडियन्स के दिलों में बसी हुई है.

यह भी पढ़ेंःDo Deewane Seher Mein से पहले देखें Mrunal Thakur की 6 मास्टरपीस फिल्में, दिल जीत लेंगी ये लव स्टोरीज़

सितारों की महफ़िल

मणिरत्नम की फिल्म ‘युवा’ की सबसे बड़ी ताकत रही इसकी स्टार-कास्ट है. अजय देवगन की किलर एक्टिंग, अभिषेक बच्चन का गुस्सैल अंदाज़, रानी मुखर्जी की सादगी और करीना कपूर का बेबाकपन, सब कुछ इस फिल्म में कूट-कूट कर भरा है. इनके अलावा विवेक ओबेरॉय, ईशा देओल और सोनू सूद ने भी इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी थी. वहीं, विवेक ओबेरॉय ने फिल्म की दोबारा रिलीज पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘युवा’ उनके करियर के सबसे खास प्रोजेक्ट्स में से एक है. उन्होंने बताया कि मणिरत्नम के साथ काम करना उनके लिए अलग एक्सपीरियंस था. इसके अलावा ईशा देओल ने भी फिल्म के सफर को बहुत खास बताते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं.

सिनेमा की विरासत

पीवीआर आईनॉक्स की लीड रणनीतिकार निहारिका बिजली का कहना है कि ‘युवा’ जैसी लैंडमार्क फिल्मों को वापस लाना उनकी एक ऐसी कोशिश का हिस्सा है, जिसके जरिए वो पुरानी शानदार कहानियों को नई ऑडियन्स तक पहुंचाना चाहते हैं. उनका मानना है कि, मणिरत्नम का विजन और शानदार कलाकारों की परफॉर्मेंस वाली ‘युवा’ आज भी लोगों को एंटरटेन करेगी.

ये तो बस शुरुआत है

अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ ‘युवा’ ही सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही है, तो आप गलत हैं. सिनेमा लवर्स के लिए फरवरी का आखिरी हफ्ता और भी धमाकेदार होने वाला है. 27 फरवरी को सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तेरे नाम’ और हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्म ‘इंटरनल सनशाइन ऑफ द स्पॉटलेस माइंड’ भी थिएटर्स में दोबारा रिलीज की जाएंगी.

News Source: PTI

यह भी पढ़ेंः 75 दिनों से Dhurandhar का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, अब Ranveer Singh कर रहे हैं ‘टॉक्सिक’ टक्कर की तैयारी!

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?