Rs 370 Biryani Row: कॉमेडी की दुनिया में अक्सर मजाक और कमेंट्स के जरिए लोगों को हंसाने की कोशिश की जाती है. हालांकि, कई बार कुछ कमेंट्स कंट्रोवर्सी की वजह भी जाते हैं. ऐसा ही एक मामला स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे से जुड़ा सामने आया है, जहां एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ा हंगामा शुरू कर दिया. अब इस मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने प्रणित मोरे, वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा और कुछ बाकी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
कॉमेडी और कंट्रोवर्सी
जानकारी के मुताबिक, ये कंट्रोवर्सी गुरुग्राम में हुए एक कॉमेडी शो के दौरान दिए गए कुछ बयानों को लेकर शुरू हुआ. शो के वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. इसके बाद लोगों ने शो के कुछ कमेंट्स को महिलाओं के लिए अपमानजनक और आपत्तिजनक बताया. वहीं, महाराष्ट्र साइबर पुलिस के ऑफिसर्स का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच के बाद पाया गया कि शो में महिलाओं, कंसेंट और मृत व्यक्तियों को लेकर ऐसे कमेंट्स किए गए, जो पब्लिक डीसेंसी और सोशल वैल्यूज के खिलाफ माने जा सकते हैं.
हिमांशु जांगड़ा का किस्सा
सबसे ज्यादा चर्चा उस वीडियो क्लिप की हुई जिसमें हिमांशु जांगड़ा अपनी एक डेट का किस्सा सुनाते नजर आते हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने डेट के दौरान लड़की को 370 रुपये की चिकन बिरयानी खिलाई थी. वीडियो में दावा किया गया कि बाद में जब लड़की ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा, तो उन्होंने खर्च किए गए पैसों के बदले प्राइवेट रिलेशन से जुड़ी डिमांड कर दी. इस कमेंट पर स्टेज पर मौजूद प्रणित मोरे हंसते हुए दिखाई दिए. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे महिलाओं की गरिमा और भावना का मजाक उड़ाने वाला बताया.
मरे हुए लोगों को भी नहीं छोड़ा!
कंट्रोवर्सी सिर्फ यहीं तक नहीं रही. उसी शो के एक और वीडियो में डॉ. सेजल पवार ने भी कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर भी बवाल हो गया. उन्होंने मेडिकल एजुकेशन में इस्तेमाल होने वाली डेड बॉडी लेकर कमेंट किया, जिसपर काफी आपत्ति जताई गई. वहीं, पुलिस के मुताबिक, ये वीडियो यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज और पॉपुलैरिटी पाने के लिए शेयर किए गए थे. इसी बेस पर प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार और बाकी लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
अब होगी पूछताछ
महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने तीनों को पूछताछ के लिए बुलाया है. साथ ही कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए भी वॉर्निंग जारी की गई है कि ऑनलाइन कंटेंट तैयार करते हुए कानूनी और सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी को ध्यान में रखें. इस पूरे विवाद के बीच प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा ने लोगों से माफी भी मांगी है. वहीं, हिमांशु ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी इनएक्टिवेट कर दिया है.
News Source: PTI
रिलीज़ हुआ Welcome to the Jungle का ट्रेलर, लॉन्च पर Akshay Kumar का फीस को लेकर बड़ा खुलासा!
