Home मनोरंजन NEET पेपर लीक पर Salman Khan भी नहीं रह पाए चुप, छात्रों के समर्थन में कही ऐसी बात जिसने खींचा सबका ध्यान

NEET पेपर लीक पर Salman Khan भी नहीं रह पाए चुप, छात्रों के समर्थन में कही ऐसी बात जिसने खींचा सबका ध्यान

by Preeti Pal 23 July 2026, 3:41 PM IST (Updated 23 July 2026, 5:28 PM IST)
23 July 2026, 3:41 PM IST (Updated 23 July 2026, 5:28 PM IST)
NEET पेपर लीक पर Salman Khan भी नहीं रह पाए चुप, छात्रों के समर्थन में कही ऐसी बात जिसने सबका ध्यान खींच लिया

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आखिरकार NEET पेपर लीक विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. अभिनेता ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी है. सलमान का कहना है कि पेपर लीक जैसी घटनाएं सिर्फ एक परीक्षा को नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य और देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं. सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों की हिम्मत और उनके जज्बे की खुलकर तारीफ की. उन्होंने लिखा कि उनका दिल उन छात्रों और उनके परिवारों के साथ है, जो प्रदर्शन के दौरान घायल हुए.

मेहनत की तारीफ

सलमान खान ने कहा कि देश के छात्र अपने भविष्य और एक बेहतर, शिक्षित भारत के लिए मेहनत कर रहे हैं. ऐसे में उनका एकजुट होकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करना सराहनीय है. अभिनेता ने छात्रों की ईमानदारी, मेहनत और पढ़ाई के प्रति समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि यही युवा आने वाले समय में भारत का भविष्य तय करेंगे. सुपरस्टार ने ये भी कहा कि छात्रों का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन इसका हिंसक रूप लेना बेहद दुखद है.

CJP आंदोलन पर Punjab Film Industry, दिलजीत से लेकर सोनू सूद ने उठाए सवाल, इस स्टार ने समर्थन से किया इनकार

गंभीर मुद्दा

सलमान ने अपने पोस्ट में साफ शब्दों में कहा कि पेपर लीक कोई छोटी बात नहीं है. ये लाखों मेहनती छात्रों की उम्मीदों और विश्वास को प्रभावित करता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी. सलमान ने लिखा कि अगर छात्र बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, तो ये पूरे देश के हित में है और इसका सकारात्मक समाधान निकलना चाहिए.

राजनीति से दूर

अपने बयान में सलमान खान ने एक खास बात भी कही. उन्होंने कहा कि ये आंदोलन छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का मुद्दा है, इसलिए इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. एक्टर का मानना है कि इस आंदोलन का पूरा श्रेय सिर्फ छात्रों को मिलना चाहिए, क्योंकि उन्होंने अपनी मेहनत और भविष्य के लिए आवाज उठाई है. उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार भी छात्रों की बात सुनेगी और शिक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाएगी. इसके अलावा सलमान खान ने अपने पोस्ट में ये भी कहा कि भारत को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की जरूरत है. उनके मुताबिक पढ़ाई को युवाओं के लिए और आकर्षक, आधुनिक और प्रेरणादायक बनाना चाहिए, ताकि भारत दुनिया का एक बड़ा एजुकेशन हब बन सके.

छात्रों को समर्थन

NEET पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार पहले भी अपनी राय रख चुके हैं. नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, शबाना आजमी, प्रकाश राज, राजकुमार राव, रेवती, टोविनो थॉमस, सोनाक्षी सिन्हा, दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा और अनुराग कश्यप जैसे सितारे भी छात्रों के समर्थन में आवाज उठा चुके हैं. हालांकि, तीनों खानों में सलमान खान पहले ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. ऐसे में उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बन गया है. अब देखना होगा कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर आगे क्या फैसला होता है.

News Source: PTI

छात्रों के समर्थन में उतरे Naseeruddin Shah और Ratna Pathak, पुलिस कार्रवाई पर जताया गुस्सा

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?