Home मनोरंजन Sara Ali Khan: सोशल मीडिया पर छा गया सारा अली खान का देसी अवतार, देखें तस्वीरें

Sara Ali Khan: सोशल मीडिया पर छा गया सारा अली खान का देसी अवतार, देखें तस्वीरें

by Preeti Pal 13 March 2024, 5:23 PM IST (Updated 20 September 2025, 1:02 PM IST)
13 March 2024, 5:23 PM IST (Updated 20 September 2025, 1:02 PM IST)
sara

Sara Ali Khan Saree Look: चुलबुली एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की लेटेस्ट तस्वीरों ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। कलरफुल साड़ी में एक्ट्रेस बहुत ही खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आ रही हैं…

13 March 2024

Sara Ali Khan Saree Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी ‘ऐ वतन मेरे वतन’ (Ae Watan Mere Watan) को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म इसी महीने की 21 तारीख को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज़ होगी। फिल्म के प्रमोशन में सारा अली खान (Sara Ali Khan) काफी बिज़ी हैं। इसी बीच सारा का देसी लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो साड़ी पहने बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं।

सारा का साड़ी लुक

सारा अली खान (Sara Ali Khan) का साड़ी लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कलरफुल साड़ी में सारा ‘होली’ वाइब दे रही हैं। परफेक्ट मेकअप, खुले बाल और लाइट जूलरी के साथ सारा ने अपने लुक को पूरा किया था।

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। सारा अली खान फिल्म में ‘उषा मेहता’ के किरदार में हैं जो एक स्वतंत्रता सेनानी थीं। इन्होंने आज़ादी की लड़ाई में भाग लेने के लिए एक सीक्रेट रेडियो शो चलाया था। इससे देश के लोगों को एकजुट करने में काफी मदद मिली थी।

मर्डर मुबारक

सारा अली खान की फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ (Murder Mubarak) 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है। इसमें करिश्मा कपूर, पंकज त्रिपाठी, टिस्का चोपड़ा, विजय वर्मा, डिंपल कपाड़िया और संजय कपूर जैसे कई स्टार्स हैं।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?