Home मनोरंजन Shaitaan Box Office Collection: बजट को पीछे छोड़ आर माधवन की ‘शैतान’ ने कर डाली इतनी कमाई

Shaitaan Box Office Collection: बजट को पीछे छोड़ आर माधवन की ‘शैतान’ ने कर डाली इतनी कमाई

by Preeti Pal 13 March 2024, 4:08 PM IST (Updated 20 September 2025, 1:01 PM IST)
13 March 2024, 4:08 PM IST (Updated 20 September 2025, 1:01 PM IST)
shaitan

Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn)और आर माधवन (R Madhvan) की फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan) लोगों को पसंद आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करते हुए 100 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है।

13 March 2024

Shaitaan Total Box Office Collection: अजय देवगन (Ajay Devgn), आर माधवन (R Madhvan) और ज्योतिका (jyothika Saravanan) की फिल्म ‘शैतान’ (Shaitaan) 8 मार्च को रिलीज़ हुई है। इस हॉरर थ्रिलर फिल्म ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है। रिलीज़ के 5 दिनों के अंदर ही ‘शैतान’ ने अपनी लागत निकाल ली। इतना ही नहीं अजय देवगन की ये फिल्म ‘गामी’ और ‘भीमा’ जैसी साउथ फिल्मों पर भी भारी पड़ती दिख रही है।

शैतान का कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘शैतान’ ने अब तक 67.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 14.75 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे दिन शैतान का कलेक्शन 18.75 करोड़ रहा और तीसरे दिन 20.5 करोड़। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन 92 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

100 करोड़ क्लब

अगर ‘शैतान’ इसी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाती रही तो जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। वहीं, 8 मार्च को ही ‘गामी’ और ‘भीमा’ जैसी साउथ की फिल्में भी ‘शैतान’ के साथ रिलीज़ हुई थीं। हालांकि, कमाई के मामले में ‘शैतान’ ने इन दोनों ही फिल्मों को पछाड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक ‘गामी’ का 14.9 करोड़ रुपये और भीमा का 7.94 करोड़ रुपये कलेक्शन हुआ है।

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?