Home मनोरंजन Sonakshi Sinha ने शादी के बाद पहली बार शेयर की पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें

Sonakshi Sinha ने शादी के बाद पहली बार शेयर की पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें

by Pooja Attri 25 June 2024, 5:40 PM IST (Updated 11 June 2025, 3:46 PM IST)
25 June 2024, 5:40 PM IST (Updated 11 June 2025, 3:46 PM IST)
sona

Sonakshi Sinha Latest Pictures: शादी के बाद सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति इकबाल संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दोनों एक-दूजे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं.

25 June, 2024

Sonakshi Sinha Latest Pictures: सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी कर ली है. अपनी शादी के बाद से ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अब सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर पति इकबाल संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दोनों एक-दूजे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं. आइए देखें उनकी खूबसूरत तस्वीरें.

जहीर-सोनाक्षी का रोमांस

सोनाक्षी रेड बनारसी सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने पति जहीर के माथे पर किस किया. जहीर भी सफेद कुर्ता और पैंट में डेशिंग लग रहे थे.

गजरे ने लुक में लगाए चार-चांद

सफेद गजरा और कुन्दन ज्वैलरी सोनाक्षी के लुक में चार चांद लगा रहे थे. उन्होंने अपने लुक को निखारने के लिए न्यूड मेकअप और बालों का स्लीक बन बनाया.

एक-दूजे को पाकर हैं धन्य

इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘क्या दिन है! हमारे सभी दोस्तों और परिवार का प्यार. ऐसा लगा जैसे प्यार में डूबे दो लोगों को वही देने के लिए ब्रह्मांड एक साथ आ गया जिसकी उन्होंने हमेशा आशा की थी. हम दोनों एक-दूसरे को पाकर धन्य हैं और हमें हमारी केयर करना बहुत पसंद है.’

मैरिज रजिस्ट्रेशन में पिता हुए शामिल

कपल ने सोनाक्षी के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मैरिज रजिस्ट्रेशन कराया. जहां सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और जहीर के पिता इकबाल रतनसी समेत कई परिजन मौजूद थे.

कहां हुई थी पहली मुलाकात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात फिल्म नोटबुक (2017) के सेट पर हुई थी. बाद में उन्होंने कॉमेडी ड्रामा डबल एक्सएल (2022) में साथ काम किया.

यह भी पढ़ें : मनोरंजन की ताज़ा खबरें, एंटरटेनमेंट मूवी न्यूज़ और बॉलीवुड सिनेमा अपडेट्स

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?