Home मनोरंजन Stree 2 लेकर आई बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

Stree 2 लेकर आई बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

by Preeti Pal 26 August 2024, 10:35 AM IST (Updated 19 August 2025, 2:48 PM IST)
26 August 2024, 10:35 AM IST (Updated 19 August 2025, 2:48 PM IST)
Stree 2 लेकर आई बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

Stree 2 Box Office Collection: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही हैं.

26 August, 2024

Stree 2 Box Office Collection: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ (Stree 2) ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और राजकुमार राव (Rajkumar Rao) स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है. यही वजह है कि ‘स्त्री 2’ (Stree 2) ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

‘स्त्री 2’ की कमाई

‘स्त्री 2’ (Stree 2) ने सिनेमाघरों में दर्शकों को डरा भी रही है और हंसा भी. ऐसे में अब यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉरर फिल्मों में शामिल हो चुकी है. ‘स्त्री 2’ (Stree 2) ने दुनियाभर में 505 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अमर कौशिक (Amar Kaushik) के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने सिर्फ इंडिया में ही 361 करोड़ की कमाई कर डाली. आपको बता दें कि ‘स्त्री 2’ ने इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है. फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripati), अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) जैसे स्टार्स अहम भूमिका में हैं.

6 साल के बाद फिर जीता दिल

‘स्त्री’ साल 2018 में रिलीज हुई थी. पहले पार्ट को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था. अब लगभग 6 साल बाद फिल्म के सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर तूफानी कमाई करके मेकर्स को खुश कर दिया है. वहीं, अब फिल्म के मेकर्स ‘स्त्री 3’ लाने की तैयारी में हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही वह फिल्म का तीसरा पार्ट लेकर आएंगे.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर लेटेस्ट अपडेट्स तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?