Home मनोरंजन Ramayana की रिलीज डेट का ऐलान! दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग, जानें कब देख पाएंगे फिल्म

Ramayana की रिलीज डेट का ऐलान! दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग, जानें कब देख पाएंगे फिल्म

by Preeti Pal 12 October 2026, 1:41 PM IST
12 October 2026, 1:41 PM IST
Ramayana की रिलीज डेट का ऐलान! दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग, जानें कब देख पाएंगे फिल्म

Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. आखिरकार मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ये मेगा बजट फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. खास बात ये है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरे के शुभ मौके पर शुरू होगी. यानी दर्शक त्योहार के दिन ही भगवान राम की गाथा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए अपनी टिकट बुक कर सकेंगे.

फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

फिल्म के मेकर्स ने रविवार को नवरात्रि के पहले दिन ‘रामायण’ का नया पोस्टर जारी किया. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया. पोस्टर के साथ एक खास मैसेज लिखा गया, ‘ये राम के युग का आरंभ है.’ नए पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. सबसे दिलचस्प बात ये है कि पोस्टर में यश का रावण वाला अंदाज भी देखने को मिला है.

पानी की एक बूंद को तरसते थे किसान, Nana Patekar ने किया वो काम कि टैंकर हो गए गायब

राम और रावण की टक्कर

फिल्म की स्टारकास्ट भी जबरदस्त है. रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका निभाएंगे. वहीं, बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में भगवान राम के वनवास, माता सीता के हरण और रावण के खिलाफ धर्म की लड़ाई को ग्रेंड तरीके से दिखाया जाएगा.

हॉलीवुड की आया साथ

‘रामायण’ को नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस मिलकर बना रहे हैं. फिल्म में शानदार वीएफएक्स, बड़े सेट और खूबसूरत कॉस्ट्यूम्स देखने को मिलेंगे. म्यूजिक की जिम्मेदारी ऑस्कर विनर हांस जिमर और एआर रहमान संभाल रहे हैं. वहीं, एक्शन टीम में टेरी नोटरी और गाय नॉरिस जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

5 भाषाओं में होगी रिलीज

फिल्म का पहला पार्ट हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगा. दर्शक इसे आईमैक्स जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में भी देख सकेंगे. भारत के बाहर फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन सोनी पिक्चर्स संभालेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस इसकी रिलीज की जिम्मेदारी निभाएगा. फिल्म का दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज करने की योजना है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करती है.

News Source: ANI

अब घर बैठे देखिए Emraan Hashmi की Awarapan 2, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?