Home मनोरंजन Saif Ali Khan का इंस्टाग्राम डेब्यू! सबसे पहले इसे किया फॉलो, ये स्टार अब भी सोशल मीडिया से दूर

Saif Ali Khan का इंस्टाग्राम डेब्यू! सबसे पहले इसे किया फॉलो, ये स्टार अब भी सोशल मीडिया से दूर

by Preeti Pal 12 October 2026, 8:55 PM IST
12 October 2026, 8:55 PM IST
सालों बाद Saif Ali Khan की इंस्टाग्राम पर एंट्री! सबसे पहले इस स्टार को किया फॉलो, ये सितारे अब भी हैं सोशल मीडिया से दूर

Saif Ali Khan on Instagram: बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने आखिरकार सोशल मीडिया की दुनिया में कदम रख लिया है. सालों तक इंस्टाग्राम से दूरी बनाए रखने वाले सैफ के इंस्टाग्राम डेब्यू ने फैंस को हैरान कर दिया है. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी करीना कपूर खान को फॉलो किया. सैफ अली खान हमेशा से अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते रहे हैं. फैंस को उनकी फैमिली लाइफ की झलक ज्यादातर करीना कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही देखने को मिलती थी. अब उनके नाम से सामने आए अकाउंट ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. सैफ की बहन सोहा अली खान भी इस अकाउंट के फॉलोअर्स में शामिल हैं.

पटौदी परिवार की विरासत

सैफ के इंस्टाग्राम अकाउंट की पहली पोस्ट भी बहुत खास है. इसमें पटौदी लाइब्रेरी की झलक दिखाई देती है, जो उनके परिवार की विरासत से जुड़ी है. पोस्ट सामने आते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनका स्वागत करना शुरू कर दिया. किसी ने लिखा, ‘वेलकम टू इंस्टाग्राम’, तो किसी ने उन्हें ‘किंग’ बताया. एक यूजर ने मजाक में कहा कि आखिरकार जेन जी का सबसे उम्रदराज मैंबर भी इंस्टाग्राम पर आ गया.

इस हफ्ते OTT पर महाधमाका! करण जौहर की गॉसिप से मार्वल के हीरो तक, देखें 16 नई फिल्में और सीरीज

ये भी हैं सोशल मीडिया से दूर

सैफ अली खान ही नहीं, बॉलीवुड के कई बड़े सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने इंस्टाग्राम और दूसरे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पब्लिक अकाउंट बनाने से दूरी बनाई हुई है. इनमें रणबीर कपूर का नाम टॉप पर है. उनका कोई ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है. हालांकि, वो प्राइवेट अकाउंट इस्तेमाल करने के हिंट दे चुके हैं. इसके अलावा आमिर खान भी सोशल मीडिया से दूरी बनाने का ऐलान कर चुके हैं. वो अपनी पर्सनल लाइफ को ऑनलाइन शेयर करना पसंद नहीं करते. इन दोनों के अलावा जया बच्चन का भी कोई ऑफिशियल या पर्सनल इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है. साथ ही रानी मुखर्जी सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी को बहुत लिमिटेड रखती हैं. सोशल मीडिया से दूर रहने वाले स्टार्स में रेखा का नाम भी है.

वर्कफ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान हाल ही में प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में नजर आए. इसमें अक्षय कुमार भी थे. फिल्म के जरिए दोनों कलाकार लंबे टाइम बाद एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर लौटे. इससे पहले दोनों साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ दिखाई दिए थे.

News Source: ANI

जॉर्ज पंचम से इंदिरा-राजीव तक, रहस्यमयी संत देवराहा बाबा पर बनेगी ‘मचान बाबा’, जानें कब होगी रिलीज

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?