Home मनोरंजन Stree 2 से पहले मेकर्स ने किया ‘स्त्री 3’ की कहानी का खुलासा, कहा- नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

Stree 2 से पहले मेकर्स ने किया ‘स्त्री 3’ की कहानी का खुलासा, कहा- नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

by Preeti Pal 19 July 2024, 3:58 PM IST (Updated 23 August 2025, 1:36 PM IST)
19 July 2024, 3:58 PM IST (Updated 23 August 2025, 1:36 PM IST)
Stree 2 से पहले मेकर्स ने किया 'स्त्री 3' की कहानी का खुलासा, कहा- नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार

Stree 2: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लेकिन इससे पहले ही मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर अनाउंसमेंट कर दी है.

19 July, 2024

Stree 2: राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘स्त्री’ साल 2018 की सबसे बेहतरीन और हिट फिल्मों में से एक है. अब मेकर्स इसका सीक्वल लेकर आए रहे हैं. हाल ही में ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर जारी किया गया. इस मौके पर फिल्म के तीसरे पार्ट की भी अनाउंसमेंट की गई. प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने बताया कि ‘स्त्री 3’ की कहानी पहले ही लिखी जा चुकी है.

कब रिलीज होगी स्त्री 2

जहां फैन ‘स्त्री ट2’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं फिल्म मेकर्स ने इस हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली किस्त का एलान कर दिया है. इतना ही नहीं उनका दावा है कि ‘स्त्री 3’ के लिए दर्शकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बात करें ‘स्त्री 2’ की रिलीज डेट के बारे में तो यह फिल्म 15 अगस्त के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह कलाकार भी आएंगे नजर

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी के अलावा ‘स्त्री 2’ में अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. राजकुमार राव फिल्म में अपने पुराने अंदाज यानी ‘विक्की’ के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं, इस बार फिल्म में कई नए और डरावने मोड़ होंगे जो दर्शकों को खूब एंटरटेन करेंगे. वैसे ‘स्त्री’ का सीक्वल बनने में 6 साल का वक्त लग गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म को बनाने में 30 करोड़ रुपये की लागत लगी थी. मगर ‘स्त्री’ ने दुनियाभर में 182 करोड़ का कलेक्शन करके भौकाल मचा दिया था. अब ‘स्त्री 2’ सिनेमाघरों में यही कमाल कर पाएंगी या नहीं यह जल्द ही पता चल जाएगा.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग से लेकर लेटेस्ट ट्रेंडिंग खबरों तक, भारत का बेस्ट हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?