Home मनोरंजन Stree 2 की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए ये सितारे

Stree 2 की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए ये सितारे

by Pooja Attri 17 August 2024, 3:26 PM IST (Updated 1 September 2025, 3:31 PM IST)
17 August 2024, 3:26 PM IST (Updated 1 September 2025, 3:31 PM IST)
Stree 2 की सक्सेस पार्टी में शामिल हुए ये सितारे

Stree 2 Success Party: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. आइए देखें फिल्म की सक्सेस पार्टी में कौन से स्टार्स हुए शामिल.

17 August, 2024

Stree 2 Success Party: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘स्त्री 2’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. इस फिल्म ने पहले ही दिन बंपर ओपनिंग करके इतिहास रच डाला. फिल्म की शानदार सफलता का जश्न मनाने के लिए निर्माताओं ने सक्सेस पार्टी का आयोजन किया. इस मौके पर ‘स्त्री 2’ की पूरी स्टारकास्ट और इंडस्ट्री के कई सितारों ने अपने अलग-अलग अंदाज में एंट्री ली.

श्रद्धा कपूर और वरुण धवन

इस पार्टी में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर वरुण धवन ने स्टाइलिश अंदाज में एंट्री ली.

श्रद्धा और वरुण का अंदाज

श्रद्धा ने डेनिम पैंट के साथ वाइब्रेंट रेड टॉप पहना था, जबकि वरुण ने ब्लू शर्ट और मैचिंग डेनिम के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया.

कृति सेनन

कृति सेनन ने बेज कलर की नूडल-स्ट्रैप ड्रेस पहनकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

राजकुमार राव और पत्रलेखा

राजकुमार राव ब्लू कलर की मल्टीकलर शर्ट में अट्रेक्टिव लग रहे थे, उनके साथ पत्नी-एक्ट्रेस पत्रलेखा ब्लैक कलर के आउटफिट में कमाल की लग रहीं थीं.

ये सितारे भी हुए शामिल

सितारों से सजी इस पार्टी में अमर कौशिक, दिनेश विजान अपनी पत्नी के साथ और अभिषेक बनर्जी भी नजर आए.

वरुण धवन का कैमियो

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ वरुण धवन के कैमियो ने फैन की खूब तारीफें बटोरी.

बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के सरप्राइज कैमियो ने दर्शकों को हैरान कर दिया. इस फिल्म की सफलता कलाकारों के शानदार काम और डायरेक्टर के विजन का कमाल है.

यह भी पढ़ें : भारत का सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा अपडेट

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?