Home मनोरंजन ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में काम करने की वजह से Vikrant Massey को मिल रही है जान से मारने की धमकी, जानें क्या है वजह

‘द साबरमती रिपोर्ट’ में काम करने की वजह से Vikrant Massey को मिल रही है जान से मारने की धमकी, जानें क्या है वजह

by Preeti Pal 8 November 2024, 3:36 PM IST (Updated 18 November 2024, 4:25 PM IST)
8 November 2024, 3:36 PM IST (Updated 18 November 2024, 4:25 PM IST)
द साबरमती रिपोर्ट' में काम करने की वजह से Vikrant Massey को मिल रही हैं जान से मारने की धमकी, जानें क्या है वजह

The Sabarmati Report: विक्रांत मैसी जल्द ही फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में दिखाई देंगे. हालांकि, इस फिल्म में काम करना उनके लिए आसान नहीं था.

08 November, 2024

The Sabarmati Report: बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ लेकर आ रहे हैं. इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि ट्रेलर रिलीज के बाद से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. जान से मारने की धमकी सिर्फ विक्रांत मैसी को ही नहीं बल्कि फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर को भी मिल रही हैं. आइए जानते हैं आखिर क्या है इसकी वजह.

असली कहानी पर बनी फिल्म

एकता कपूर की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ सच्ची घटना पर बेस्ड है. फिल्म साल 2002 में गोधरा ट्रेन अग्निकांड के बाद की घटनाओं पर बनी है. वहीं, मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म पूरी तरह से तथ्यों पर आधारित है. एकता कपूर की इस थ्रिलर ड्रामा मूवी में विक्रांत मैसी एक जर्नलिस्ट की भूमिका में दिखाई देंगे. धीरज सरना के डायरेक्शन में बनी ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में विक्रांत मैसी के अलावा रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना भी अहम भूमिका में हैं.

विक्रांत को मिली धमकी

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर विक्रांत मैसी ने खुलासा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. फिल्म के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा- ‘हम कलाकार हैं और कहानियां बताते हैं. ये फिल्म पूरी तरह से तथ्यों पर आधारित है.

विक्रांत का पहला ब्रेक

एकता कपूर ने ही ’12th फेल’ स्टारर विक्रांत मैसी को साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म ‘लुटेरा’ में बॉलीवुड में पहला ब्रेक दिया था. इसके बाद उन्होंने ‘दिल धड़कने दो’, ‘हसीन दिलरुबा’, ‘मिर्जापुर’, ‘मेड इन हेवन’, ‘छपाक’ और ‘लव हॉस्टल’ जैसी कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया. वहीं, अब बात करें उनकी अपकमिंग फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की रिलीज डेट के बारे में तो यह 15 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

यह भी पढ़ेंः Ananya Panday ने बहन की शादी में पहना 21 साल पुराना सूट, इसकी डिजाइन के सामने दुल्हन भी लगी फीकी

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?