Home मनोरंजन ‘Love Sex Aur Dhokha 2’ Film: ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में ट्रांसवुमन बोनिता राजपुरोहित मुख्य भूमिका में आएंगी नजर, जानें कब होगी रिलीज

‘Love Sex Aur Dhokha 2’ Film: ‘लव सेक्स और धोखा 2’ में ट्रांसवुमन बोनिता राजपुरोहित मुख्य भूमिका में आएंगी नजर, जानें कब होगी रिलीज

by Rashmi Rani 10 April 2024, 6:57 PM IST (Updated 22 September 2025, 12:07 PM IST)
10 April 2024, 6:57 PM IST (Updated 22 September 2025, 12:07 PM IST)
Love Sex Aur Dhokha 2 Film: लव सेक्स और धोखा 2 में ट्रांसवुमन बोनिता राजपुरोहित मुख्य भूमिका में आएंगी नजर, जानें कब होगी रिलीज

‘Love Sex Aur Dhokha 2′ Film:’लव सेक्स और धोखा 2’ में ट्रांसवुमन बोनिता राजपुरोहित मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. बोनिता ने कहा कि मेरे लिए यह सबसे बड़ा मौका है.

10 April, 2024

‘Love Sex Aur Dhokha 2’ Film: एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स ने 2010 में एक ऐसी फिल्म बनाई थी. जिसने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया था. इस फिल्म का नाम था ‘लव सेक्स और धोखा’ जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मया दिया था. एकदम अलग तरह के सब्जेक्ट के साथ आई इस फिल्म को लोगों ने खुब पसंद किया था. इतना ही नहीं यह जनरेशन के लिए एक कल्ट फिल्म बन गई थी. जिसका दूसरा पार्ट अब मेकर्स लेकर आ रहे हैं. जिसमें ट्रांसवुमन बोनिता राजपुरोहित मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. जिसको लेकर अब उनका बयान भी सामने आया है. बोनिता ने कहा कि मेरे लिए यह सबसे बड़ा मौका है.

कई लड़कियों के लिए बनेगा उदाहरण

बोनिता ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि भारत के ग्रामीण इलाकों में कई लड़कियों के लिए यह एक उदाहरण बनेगा.यह फिल्म सिक्वल डिजिटल युग में युवाओं के जीवन को दिखाता है. फिल्म में राजपुरोहित ने ‘कुल्लू’ का किरदार निभाया है. राजपुरोहित ने पहले एक प्रोडक्शन हाउस में काम किया है. इसके साथ ही वो मॉडल के रूप में भी काम कर चुकी हैं. उन्होंने ने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर के साथ काम करना सम्मान और सौभाग्य की बात थी. बोनिता ने कहा कि ट्रांस लोगों के मेन स्ट्रीम मीडिया या कहीं भी उतनी जगह दिखाई नहीं देती थी. अब धीरे-धीरे मुझे कुछ बदलाव नजर आ रहा और मैं उस बदलाव का हिस्सा हूं.

परितोष ‘नूर’ के रोल में आएंगे नजर

वहीं, “लव सेक्स और धोखा 2” में अपनी करियर की शुरुआत कर रहे परितोष फिल्म में ट्रांसजेंडर एक्टर “नूर” के रोल में नजर आएंगे. उनका मानना है कि एक एक्टर के तौर पर इससे उन्हें आत्मविश्वास मिला और सही लोगों के साथ काम करने से वो सही रास्ते पर आ गए हैं. फिल्म में अभिनव सिंह को ‘गेम पापी’ नाम के एक गेमर के रोल में दिखाया गया है. एक्टर ने अपने को-एक्टर के विचारों को दोहराते हुए अपने सफर को शानदार बताया है. एकता आर. कपूर और शोभा कपूर के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें : भारत का भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ चैनल, बड़ी खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, ताज़ातरीन समाचार

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?