Home मनोरंजन पार्टी में होगी आप ही की चर्चा, पहनें Shraddha Kapoor जैसे शानदार सलवार-सूट

पार्टी में होगी आप ही की चर्चा, पहनें Shraddha Kapoor जैसे शानदार सलवार-सूट

by Pooja Attri 7 July 2024, 5:26 PM IST (Updated 20 August 2025, 3:29 PM IST)
7 July 2024, 5:26 PM IST (Updated 20 August 2025, 3:29 PM IST)
पार्टी में होगी आप ही की चर्चा, पहनें Shraddha Kapoor जैसे शानदार सलवार सूट

Shraddha Kapoor Looks: श्रद्धा कपूर न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि स्टाइल और खूबसूरती के लिए भी दुनियाभर में मशहूर हैं. आइए देंखे उनके खूबसूरत एथनिक लुक्स.

07 July, 2024

Shraddha Kapoor Ethnic Looks: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2010 में आई फिल्म ‘तीन पत्ती’ से की थी. वह एक्टर शक्ति कपूर की बेटी हैं. श्रद्धा का नाम भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में शामिल है. वह एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि स्टाइल और खूबसूरती के लिए भी दुनियाभर में मशहूर हैं. आज हम आपको उनके कुछ ऐसे इंडियन आउटफिट्स दिखाएंगे, जिन्हें पहनकर हर तरफ आपकी ही चर्चा होगी. आइए देखें श्रद्धा कपूर के शानदार एथनिक लुक्स.

पेस्टल सूट

इस पेस्टल-गोल्डन सूट में श्रद्धा कपूर की खूबसूरती देखते ही बनती है. इस पूरे सूट पर गोल्डन छोटे-छोटे डॉट बने हुए हैं जो सूट की शोभा को बढ़ा रहे हैं. सूट के साथ उन्होनें गोल्डन बॉर्डर वाला सेम डिजाइन का दुपट्टा कैरी किया है. अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए एक्ट्रेस ने झुमके, बिंदी और काजल का सहारा लिया.

ऑफ व्हाइट सूट

इस ऑफ व्हाइट ऑर्गेंजा सूट में श्रद्धा कपूर खूबसूरती की मिसाल लग रही हैं. इस पूरे सूट पर हैवी कढ़ाई का वर्क है जो सूट की खूबसूरती को बढ़ा रहा है. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने लॉन्ग गोल्डन ईयररिंग्स, स्टोन बिंदी, मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर स्टाइल कैरी किया.

ब्राइट येलो सूट

इस ब्राइट येलो सूट में श्रद्धा कपूर बेहद हसीन लग रही हैं. इस कॉटन सूट पर हल्की कढ़ाई और बॉर्डर पर पिंक कलर का कपड़ा स्टाइल किया गया है, जो सूट के लुक को आकर्षकता से जोड़ रहा है. अपने लुक को कवर करने के लिए उन्होंने गोल्डन झुमके के साथ महाराष्ट्रीयन नथ कैरी की और बालों में सनफ्लावर स्टाइल किया.

पिंक सूट

इस पिंक शिफॉन सूट में एक्ट्रेस सादगी में भी सुंदर लग रही हैं. इस सूट पर धारीदार प्रिंट वर्क किया हुआ है जो सूट में मॉडर्न टच जोड़ रहा है. अपने लुक में स्टाइल का तड़का लगाने के लिए श्रद्धा कपूर ने गले में एक बड़ा सा गोल्डन चोकर और पर्ल स्टड ईयररिंग्स कैरी किए.

यह भी पढ़ेंः  ब्रेकिंग न्यूज़ से लेकर ताज़ा खबरों तक, भारत का टॉप हिंदी न्यूज़ चैनल

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?