Home पर्यावरणमौसम Monsoon 2024 Update: दिल्ली NCR में लगी सावन की झड़ी, पढ़िये IMD की ताजा भविष्यवाणी

Monsoon 2024 Update: दिल्ली NCR में लगी सावन की झड़ी, पढ़िये IMD की ताजा भविष्यवाणी

by Live Times 25 July 2024, 8:51 AM IST (Updated 23 June 2025, 6:08 PM IST)
25 July 2024, 8:51 AM IST (Updated 23 June 2025, 6:08 PM IST)
Monsoon 2024 Update: दिल्ली NCR में लगी सावन की झड़ी, पढ़िये IMD की ताजा भविष्यवाणी

Monsoon 2024 Update: आने वाले दिनों में भी दिल्ली-NCR में बारिश का यह सिलसिला जारी रहेगा. कुल मिलाकर वीकेंड पर झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है.

25 July, 2024

Monsoon 2024 Update: सावन के आगमन के साथ ही राजधानी दिल्ली में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. राजधानी में गुरुवार को हल्की बुंदाबांदी भी देखने को मिली और कुछ इलाकों में झमाझम बारिश भी हुई. साथ ही बारिश का यह सिलसिला वीकेंड तक जारी रहेगा. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दिल्ली-NCR में मॉनसून की वापसी हो चुकी है. पिछले तीन दिनों से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश हो रही है. इससे जहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आई है तो उमस से भी लोगों को राहत मिली है.

बारिश का अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, गुरुवार को भी कुछ इलाकों में बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. कमोबेश एनसीआर की भी यही स्थिति रहेगी. गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद समेत एनसीआर के शहरों में भी हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है. गुरुवार सुबह से ही दिल्ली-NCR के आसमान में बादल छाए हुए हैं और दिन में बारिश होने की पूरी सभावना है.

एनसीआर के शहरों में भी होगी बारिश

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आगामी 28 जुलाई तक राजधानी दिल्ली और इससे सटे गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा समेत एनसीआर के शहरों बारिश जारी रहने का अनुमान है. वहीं, बारिश के मद्देनजर IMD ने गुरुवार के लिए
भी येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, शहर में बादल छाए रहेंगे और दिन में बूंदाबांदी के साथ-साथ मूसलाधार बारिश भी हो सकती है. यहां पर बता दें कि दिल्ली में इस बार मॉनसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी थी, लेकिन बाद में बारिश का सिलसिला थम गया था.

यह भी पढ़ेंः ताज़ा अपडेट और पूर्वानुमान, Hindi Weather News आज का मौसम

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?