Home स्वास्थ्य पिछले 24 घंटों में देश में कोविड से 3 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटों में देश में कोविड से 3 लोगों की मौत

by Farha Siddiqui 23 January 2024, 4:49 PM IST (Updated 4 August 2025, 1:40 PM IST)
23 January 2024, 4:49 PM IST (Updated 4 August 2025, 1:40 PM IST)
covid new case in india

23 January 2024

24 घंटों में 236 नए मामले हुए दर्ज

COVID-19 देश में एक बार फिर अपने पैर फैलाता जा रहा है। कोविड के वेरिएंट JN.1 के मामले भी लगातार बढ़ते ही जा रहे है। इसके अब तक कुल 2, 031 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 236 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 3 लोगों की इस बिमारी से मौत भी हो गई है।

आपको बता दें कि कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में हुई मौत का आंकड़ा सामने आया, जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम के आंकड़ों से ये बात सामने आई है, कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में COVID-19 का नया वैरिएंट पाया गया है।

राज्यों से अपिल

सभी राज्यों से ये अपील की गई है, कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की जारी की गई गाइडलाईन का पालन करें। इसका ध्यान रखे और ये सुनिश्चित करें की कोई भी लापरवाही ना बरती जाए। कोविड के बढ़ते मामलों का पता लगाना के लिए स्वास्थ्य विभाग पर नजर बनाए रखे, और इसकी नियमित निगरानी कर रिपोर्ट तैयार करें।

ठंड बढ़ते ही मामलों में इजाफा

5 दिसंबर, 2023 तक कोविड के मामलों में कमी देखी जा रही थी। लेकिन जैसे-जैसे ठंड का प्रकोप देखा गया। वैसे-वैसे कोविड के मामलों में इजाफा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : हेल्थ न्यूज़ हिंदी में, Latest Health News, स्वास्थ्य से जुड़ी ताज़ा ख़बरें

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?