Home धर्म राम लला को मिला नया नाम

राम लला को मिला नया नाम

by Farha Siddiqui 23 January 2024, 4:53 PM IST (Updated 21 July 2025, 12:49 PM IST)
23 January 2024, 4:53 PM IST (Updated 21 July 2025, 12:49 PM IST)
ramlalla new name

23 january 2024

‘बालक राम’के नाम से जानें जाएंगे भगवान

अयोध्या में  22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठित की गई। पूरे देश में कल सोमवार को दूसरी दीवाली मनाई गई। अब भगवान राम की मूर्ति का नया नाम रख दिया गया है। अब भगवान राम की मूर्ति को ‘बालक राम’ नाम से जाना जाएगा। भगवान को ये नाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि उनकी प्रतिमा पांच साल के बच्चे के रूप में बनाई गई है। वो एक एक बच्चे की तरह दिखते हैं। पुजारी अरुण दीक्षित ने ये बात खुद बताई है। उन्होंने कहा कि जब मैंने पहली बार मूर्ति को देखा, तो मैं रोमांचित हो गया, और मेरी आंखों से आंसू निकलने लग गए थे। उस वक्त जो मुझे महसूस हुआ, वो मैं बयां भी नहीं कर सकता हूं।

छह बार की जाएगी आरती

अब आचार्य मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि भगवान की  24 घंटे के आठों पहर रामलला की अष्टयाम सेवा होगी। इसके साथ ही दिन में छह बार आरती की जाएगी। जिनमें मंगला, श्रृंगार, भोग, उत्थापन, संध्या और शयन आरती शामिल हैं। इसमें सबसे ज्यादा खास उत्थापन आरती है, जो कि रामलला पर लगी बुरी नजर को दूर करने के लिए की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आरती में शामिल होने के लिए लोगों को पास लेना होगा।

रामलला को क्या लगाया जाएगा भोग

रामलला को सुबह में पूड़ी-सब्जी, रबड़ी-खीर का भोग लगाया जाएगा। इसके अलावा दोपहर में हर घंटे दूध, फल और पेड़े का भी भोग भगवान को लगाया जाएगा। बात करें अगर वस्त्रों की तो उन्हें सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीला और रविवार को गुलाबी वस्त्र पहनाया जाएगा। जब भी कोई विशेष दिन होगा, तो भगवान को पीले वस्त्र पहनाए जाएंगे।

यहां भी पढ़ें – पूजा-पाठ, त्योहारों, आरतियों और धर्म से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ें। धार्मिक विधियाँ की पूरी जानकारी एक जगह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?