Monsoon Season: मानसून में बढ़ी हुई नमी के कारण बैक्टीरिया, वायरस और फंगस तेजी से पनपते हैं. ऐसे में कुछ सब्जियों का सेवन सावधानी से करने की सलाह दी जाती है. हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी सब्जी को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसे अच्छी तरह साफ और पकाकर खाना चाहिए. डॉक्टरों का कहना है कि बासी खाना खाने से भी परहेज करना चाहिए. इस सीजन में हमेशा ताजे फल और सब्जी का सेवन करना चाहिए. जिससे स्वास्थ्य को खतरा न हो.
किन सब्जियों से बरतें सावधानी?
पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी, सरसों, चौलाई और बथुआ. इनमें मिट्टी, कीड़े और बैक्टीरिया चिपके रहने की संभावना अधिक होती है. अच्छी तरह धोकर और पूरी तरह पकाकर ही खाएं.
पत्ता गोभी और फूलगोभी
इनकी परतों में छोटे कीड़े और गंदगी छिपी हो सकती है.नमक या सिरके वाले पानी में 10-15 मिनट भिगोकर साफ करें.
मशरूम
नमी के कारण जल्दी खराब हो सकता है.केवल ताजा और अच्छी गुणवत्ता वाला मशरूम ही खरीदें.लंबे समय तक स्टोर किया हुआ मशरूम खाने से बचें. कच्ची सब्जियां और सलाद खीरा, टमाटर, गाजर और चुकंदर जैसे सलाद को बिना धोए न खाएं. बाहर खुले में बिकने वाले कटे हुए सलाद से परहेज करें.
बरसात में क्यों बढ़ जाता है खतरा?
- नमी के कारण बैक्टीरिया और फंगस तेजी से बढ़ते हैं.
- सब्जियों पर कीड़े और उनके अंडे लग सकते हैं. गंदे पानी के संपर्क में आने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. ठीक से साफ न करने पर फूड प्वॉयजनिंग, दस्त और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
बरसात में क्या करें?
- ताजी सब्जियां ही खरीदें.
- बहते पानी से अच्छी तरह धोएं.
- पत्तेदार सब्जियों को अच्छी तरह पकाकर खाएं.
- बासी भोजन और लंबे समय तक फ्रिज में रखी सब्जियों से बचें.
- खाना बनाने और खाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोएं.
- साफ और उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं.
डॉक्टरों की सलाह
- किसी भी सब्जी को पूरी तरह छोड़ने की आवश्यकता नहीं है.
- साफ-सफाई और सही तरीके से पकाना सबसे महत्वपूर्ण है साथ ही कमजोर प्रतिरक्षा, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और छोटे बच्चे मानसून में खानपान को लेकर विशेष सावधानी बरतें.
नोट: यह सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जानकारी है. यदि आपको पहले से कोई बीमारी है या लगातार पेट संबंधी समस्या हो रही है, तो डॉक्टर की सलाह अवश्य लें.
फल ही नहीं, पत्ते भी हैं गुणकारी: मॉनसून की बीमारियों से लड़ने में ऐसे मददगार है पपीता, छिपा है
