Delhi Airport: थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट टर्बुलेंस (तेज हवा के झटकों) में फंस गई. एक समय फ्लाइट काफी नीचे तक आ गई थी. हालांकि, इसी बीच पायलट ने स्थिति को संभाल लिया और फ्लाइट की सुरक्षित दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवा दी. वहीं, विमान में सवार 12 लोग घायल हो गए. इनमें से कुछ को एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर और अन्य 7 को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. बता दें कि एयर इंडिया पहले बताया था कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को भी चोट नहीं आई है.
फ्लाइट को करना पड़ा टर्बुलेंस का सामना
एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि फुकेत से दिल्ली से आ रही फ्लाइट AI2379 को हवा में टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इसकी वजह से विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव आ गया. एयर इंडिया ने आगे कहा कि विमान की दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग हो गई है और सभी यात्रियों व क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
कितने यात्री सवार थे पता नहीं चल पाया
शुरुआत में एयर इंडिया ने था कहा कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, अपने बयान में कुछ बदलाव के बताया गया कि कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है. हालांकि, फ्लाइट में कितने यात्री सवार थे इसके बारे में सूचना नहीं मिल पाई है.
Air India में ऑल इज नॉट वेल! अब टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से रद्द हुईं 3 इंटरनेशनल फ्लाइट्स
अपनी ऊंचाई से अचानक नीचे आ गई थी फ्लाइट
फ्लाइट-ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24.com पर मौजूद जानकारी से पता चला है कि यह फ्लाइट दिल्ली एयरफोर्ट पर लैंडिंग करने से कुछ समय पहले अपनी ऊंचाई से नीचे आ गई थी. इस पर एयर इंडिया ने कहा कि हम प्रभावित लोगों को हर जरूरी मदद कर रहे हैं और जांच के सिलसिले में भी अधिकारियों का सहयोग कर रहे हैं.
क्या टर्बुलेंस में आ सकता है विमान नीचे?
टर्बुलेंस का मतलब होता है कि अचानक हवा का बहाव बदल जाना. इसके कारण विमान को भारी झटके लगने लग जाते हैं. साथ ही कुछ देर के लिए विमान ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं हिलने लग जाता है. कई बार तो अपनी ऊंचाई पर उड़ रहा विमान अचानक नीचे आ जाता है. यही वजह है कि यात्रियों को लगने लग जाता है कि अब विमान गिरने वाला है. हालांकि, ज्यादातर मामलों में बड़ी घटनाएं नहीं होती हैं.
महाकुंभ भगदड़ से लेकर गोवा नाइट क्लब अग्निकांड तक, 2025 की इन दुर्घटनाओं को भूलना है मुश्किल
