Home इतिहास 21 फरवरी का दिन इतिहास में क्यों है खास? जानें

21 फरवरी का दिन इतिहास में क्यों है खास? जानें

21 फरवरी के इतिहास में दर्ज है इन हस्तियों का नाम

by Preeti Pal 21 February 2024, 12:22 PM IST (Updated 5 August 2024, 1:59 PM IST)
21 February 2024, 12:22 PM IST (Updated 5 August 2024, 1:59 PM IST)
21 फरवरी का दिन इतिहास में क्यों है खास? जानें

21 February 2024

हमारे देश में धर्म और आस्था की खास जगह है। कुंभ का आयोजन भी आस्था का ऐसा ही भव्य रूप है। हर 12 साल बाद भारत में महाकुंभ का आयोजन किया जाता है जो दुनिया के सबसे बड़े मानव समागम के रूप में इतिहास के पन्नों पर दर्ज है। आपको जानकर खुशी होगी कि भारत के कुंभ मेले को यूनेस्को ने दुनिया की सबसे बड़ी शांतिपूर्ण मानव सभा के रूप में मान्यता दी है। आज यानी 21 फरवरी को ही पहले महाकुंभ का आयोजन किया गया था। हालांकि, इस दिन का इतिहास में और भी योगदान है। जानते हैं इस बारे में….

21 फरवरी की ऐतिहासिक घटनाएं-

1948: आज ही के दिन पहली बार आज़ाद भारत के संविधान का मसौदा राष्ट्रपति को पेश किया गया था।
1965: अमेरिका में कॉन्ट्रोवर्शियल अश्वेत नेता मालकॉम एक्स की हत्या की गई वो आज का ही दिन था। न्यूयार्क में मालकॉम को उनके 400 समर्थकों के सामने गोली मारी गई थी। इसके पीछे नेशन ऑफ इस्लाम नाम के एक संगठन का हाथ होने का संदेह था।
1972: 21 फरवरी को ही अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड पी निक्सन ने चीन की यात्रा कर दोनों देशों के बीच पिछले 21 साल के दुराव को समाप्त किया।
1999: आज ही के दिन यूनेस्को ने इंटरनेशनल मदर टंग डे के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
1999: ये आज का ही दिन था जब भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच लाहौर पर समझौता होने की घोषणा हुई।
2001: आज ही के दिन पहले महाकुंभ का आयोजन किया गया था। महाशिवरात्रि के दिन इसका समापन हुआ।
2004: भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने डब्ल्यू टी ए खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।
2008: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ़ अली जरदारी ने मुस्लिम लीग (एन) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ से हाथ मिलाया।
2013: हैदराबाद में एक के बाद एक बम धमाकों में 17 लोगों की मौत, सौ से ज्यादा लोग घायल।

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?