Home मनोरंजन इन 4 बॉलीवुड फिल्मों के तीसरे पार्ट का दर्शक कर रहे हैं इंतज़ार

इन 4 बॉलीवुड फिल्मों के तीसरे पार्ट का दर्शक कर रहे हैं इंतज़ार

by Preeti Pal 21 February 2024, 12:56 PM IST (Updated 3 October 2025, 5:10 PM IST)
21 February 2024, 12:56 PM IST (Updated 3 October 2025, 5:10 PM IST)
इन 4 बॉलीवुड फिल्मों के तीसरे पार्ट का दर्शक कर रहे हैं इंतज़ार

21 February 2024

इन फिल्मों के तीसरे पार्ट का हो रहा है बेसब्री से इंतज़ार

काफी वक्त से बॉलीवुड में फिल्मों के सीक्वल बन रहे हैं। जब कोई फिल्म हिट हो जाती है तो मेकर्स उसका सीक्वल बनाने की तैयारी में लग जाते हैं। कई फिल्मों की तो फ्रेंचाइजी शुरू हो चुकी है। ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी हैं जिनका तीसरा पार्ट आ रहा है। जानते हैं उन फिल्मों के बारे में…

वेलकम 3

अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘वेलकम’ साल 2007 में रिलीज़ हुई। इसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। दूसरे पार्ट ‘वेलकम बैक’ में जॉन अब्राहम ने अक्षय की जगह ली। अब फ्रेंचाइज़ी का तीसरा भाग ‘वेलकम टू द जंगल’ आ रहा है। ये फिल्म 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अक्षय के अलावा ‘वेलकम टू द जंगल’ में अनिल कपूर, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडीज जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे।

केजीएफः चैप्टर 3

साउथ स्टार यश की ब्लॉक बस्टर मूवी ‘केजीएफः चैप्टर 1’ और ‘केजीएफः चैप्टर 2’ की अपार सफलता के बाद अब लोग ‘चैप्टर 3’ का इंतज़ार कर रहे हैं। इस बार फिल्म में संजय दत्त भी दिखाई दे सकते हैं।

भूल भुलैया 3

साल 2007 में आई अक्षय कुमार और विद्या बालन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल 2022 में रिलीज़ हुआ। ‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा तब्बू ने अहम भूमिका निभाई। दोनों भागों की सफलता के बाद अब लोगों को तीसरे पार्ट का इंतज़ार है।

डॉन 3

इस फिल्म का दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं। ‘डॉन 2′ में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज़ हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,’डॉन 3’ में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ पोर्टल – ताज़ा खबरें और ट्रेंडिंग अपडेट्स हर समय

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?