Crude Oil Price Crash: तीन महीने से ज्यादा समय तक अमेरिका और ईरान में युद्ध चलने के बाद अब शांति समझौते की खबर सामने आई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि ईरान से बातचीत पूरी हो चुकी है और इस हफ्ते के अंत तक दोनों देशों में डील साइन हो जाएगी. ट्रंप ने दावा किया है कि डील साइन होने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुल जाएगा. ट्रंप के इस एक बयान से इंटरनेशनल मार्केट में तेल के दाम में भारी गिरावट आई है, जो पिछले दो महीने के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है.
US क्रूड तेल के दाम में गिरावट
इंटरनेशनल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड ऑयल शुक्रवार सुबह 1.7 परसेंट गिरकर USD 88.87 प्रति बैरल पर आ गया. बता दें, यह युद्ध शुरू होने से पहले के लगभग USD 70 प्रति बैरल के आसापास था. वहीं बेंचमार्क US क्रूड 1.6 परसेंट गिरकर USD 86.33 प्रति बैरल पर आ गया है. वहीं शेयर बाजार की बात करें, तो गुरुवार को वॉल स्ट्रीट का बेंचमार्क S&P 500 1.8 परसेंट बढ़कर 7,394.30 पर पहुंच गया, जो मई की शुरुआत में था. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.9 परसेंट बढ़कर 50,848.75 पर पहुंच गया और टेक्नोलॉजी-हैवी नैस्डैक कंपोजिट 2.5 परसेंट बढ़कर 25,809.66 पर पहुंच गया.
युद्ध के कारण वैश्विक बाजार पर दबाव
यूएस- ईरान युद्ध शुरू होने के बाद तेल की कीमतों में भारी उछाल आया. तेल की बढ़ती कीमतों ने दुनिया भर में महंगाई बढ़ा दी, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट, जो दुनिया के तेल और गैस ट्रांजिट के लिए एक अहम पानी का रास्ता है, ज्यादातर बंद रहा. यूएस क्रूड और ग्लोबल क्रूड ऑयल के दाम USD 120 से 140 प्रति बैरल तक पहुंच गए थे. डोनाल्ड ट्रंप के बयान से ठीक पहले, ब्रेंट क्रूड USD 93 से 95 प्रति बैरल की रेंज में और US क्रूड USD 91 से 93 प्रति बैरल की रेंज में ट्रेड कर रहा था. ING कमोडिटीज के एनालिस्ट वॉरेन पैटरसन और इवा मेंथे ने शुक्रवार को एक नोट में लिखा, “ट्रंप पहले भी कई बार कह चुके हैं कि डील बहुत करीब है, लेकिन दुश्मनी फिर से शुरू हो गई. हालांकि, इस बार डील को लेकर ज्यादा पॉजिटिव बातें हो रही हैं.”
भारत पर असर
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक है. अगर वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का दाम गिरता है तो इससे भारत पर आयात बिल कम हो सकता है. साथ ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी गिरावट आ सकती है. हालांकि घरेलू तेल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है. आज भारत में तेल की कीमत स्थिर है. आज दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर मिल रहा है. कोलकाता में पेट्रोल ₹113.51 और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर है. वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत ₹111.21 और डीजल की कीमत ₹97.83 प्रति लीटर है.
खत्म हो गई जंग! US-ईरान जल्द साइन करेंगे ऐतिहासिक डील, न्यूक्लियर वेपन पर ट्रंप का बड़ा दावा
News Source: PTI
