Home लाइफस्टाइल Summer Season में दिखना है सबसे स्टाइलिश? देखें इस सीजन के 5 फैशन ट्रेंड जो हर जगह छाए हुए हैं

Summer Season में दिखना है सबसे स्टाइलिश? देखें इस सीजन के 5 फैशन ट्रेंड जो हर जगह छाए हुए हैं

by Preeti Pal 12 June 2026, 12:50 PM IST (Updated 12 June 2026, 2:01 PM IST)
12 June 2026, 12:50 PM IST (Updated 12 June 2026, 2:01 PM IST)
Summer Season में दिखना है सबसे स्टाइलिश? देखें इस सीजन के 5 फैशन ट्रेंड जो हर जगह छाए हुए हैं

Summer Trends: गर्मियों का मौसम सिर्फ छुट्टियों और ठंडी ड्रिंक्स का ही नहीं, बल्कि स्टाइल और फैशन का भी होता है. डेस्टिनेशन वेडिंग, ब्राइडल फोटोशूट, गार्डन पार्टी या फैमिली सेलिब्रेशन, अब लोग अपने लुक पर ज्यादा फोकस करने लगे हैं. ऐसे में अगर आप भी इस सीजन किसी पार्टी में जाने की तैयारी कर रही हैं, तो कुछ फैशन ट्रेंड्स ऐसे हैं जो अभी हर जगह छाए हुए हैं. आप भी इनके साथ अपने वार्डरोब को नया ट्विस्ट दे सकती हैं.

रोमांटिक फैशन

इस साल सॉफ्ट और रोमांटिक लुक सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. पेस्टल कलर, फ्लोरल प्रिंट और डेलिकेट डिजाइन वाले आउटफिट्स लड़कियों की पहली पसंद बन गए हैं. बेबी पिंक, लैवेंडर, पीच और मिंट ग्रीन जैसे कलर गर्मियों में फ्रेश लुक देते हैं. लॉन्ग फ्लोई गाउन और फ्लोरल मैक्सी ड्रेस न सिर्फ खूबसूरत दिखती हैं बल्कि कंफर्टेबल भी होती हैं.

एलिगेंट स्टाइल

इस बार फैशन की दुनिया में मिनिमल वाला फॉर्मूला खूब चल रहा है. भारी-भरकम डिजाइन की बजाय अब सिंपल और क्लीन कट वाले गाउन ट्रेंड में हैं. ऑफ-शोल्डर नेकलाइन, लाइट ड्रेपिंग और सॉलिड कलर वाले आउटफिट्स काफी क्लासी दिखते हैं. सेज ग्रीन, ब्लश पिंक और न्यूड टोन जैसे कलर्स इस ट्रेंड को और खास बना रहे हैं. ऐसे आउटफिट्स के साथ स्टेटमेंट नेकलेस या इयररिंग्स पहनकर आप बिना ज्यादा मेहनत किए बेस्ट लुक पा सकती हैं.

कांजीवरम से बनारसी तक, थोड़ा करीब से जानें Silk Sarees की दुनिया, फंक्शन के हिसाब से कौन-सी है परफेक्ट?

प्लेफुल फैशन

अगर आपको थोड़ा फन और एक्सपेरिमेंट पसंद है, तो ये ट्रेंड आपके लिए है. ट्यूल रफल ड्रेस, लेयर्ड स्कर्ट और वॉटरकलर प्रिंट वाले आउटफिट्स इस समर सीजन काफी पॉपुलर हो रहे हैं. ऑफ शोल्डर डिजाइन वाली ड्रेसेस अब लड़कियों को काफी पसंद आ रही हैं. इन कलरफुल आउटफिट्स के साथ मेटालिक बैग और स्टाइलिश हील्स पहनकर आप पार्टी में सबसे अलग दिख सकती हैं.

एवरग्रीन व्हाइट ड्रेस

गर्मियों में व्हाइट कलर हमेशा से सबसे फेवरेट रहा है. इस बार भी व्हाइट का जलवा बरकरार है. व्हाइट ऑन व्हाइट फैशन ट्रेंड इस सीजन की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक है. व्हाइट ड्रेस, फ्लोरल डिजाइन और मैचिंग व्हाइट हील्स मिलकर बड़ा ही एलिगेंट लुक तैयार करते हैं. ब्राइडल शॉवर, रिसेप्शन या डे पार्टी जैसे प्रोग्राम के लिए ये स्टाइल एकदम परफेक्ट है.

बोल्ड कलर्स

जो लड़कियां फैशन में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, उनके लिए बोल्ड फ्लोरल प्रिंट और शाइनी कलर इस सीजन का सबसे बड़ा ट्रेंड हैं. येलो, ऑरेंज, ब्लू और ग्रीन जैसे कलर्स वाली मिनी ड्रेसेस गर्मियों में खूब पसंद आ रही हैं. इन आउटफिट्स के साथ डिजाइनर बैग, गोल्ड जूलरी और ट्रेंडी हील्स आपके लुक को बीच वेकेशन के लिए परफेक्ट बना देंगी.

जोधा स्टाइल Gold Rings का फिर बढ़ा क्रेज! खूब ट्रेंड में हैं ये 6 रॉयल और ट्रेडिशनल डिजाइन

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?