Home Top News ‘होर्मुज होगा अमेरिका का नया इलाका…’ ईरान से जारी विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप का दावा

‘होर्मुज होगा अमेरिका का नया इलाका…’ ईरान से जारी विवाद के बीच डोनाल्ड ट्रंप का दावा

by Sachin Kumar 18 August 2026, 7:05 PM IST
18 August 2026, 7:05 PM IST
US Territory Iran infuriated Trump new map of Hormuz

Strait of Hormuz : पश्चिम एशिया से तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक नक्शा पोस्ट करके खलबली मचा दी है. इसमें उन्होंने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को अमेरिका का नया इलाका बताया है. नक्शे में ईरान और ओमान के बीच स्थित रणनीतिक जलमार्ग पर ‘New U.S Territory’ लिखा है. ट्रुथ सोशल पर डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट ऐसे वक्त में आई है जब ईरान और अमेरिका के बीच में तनाव चरम पर है. बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि होर्मुज को जल्द ही अमेरिका का हिस्सा बना देंगे. वहीं, ईरान ने पलटवार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी को बकवास बताया है.

अमेरिका को माननी पड़ेगी सभी शर्तें

वहीं, ट्रंप के इस पोस्ट से पहले ईरान के शीर्ष वार्ताकार मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने स्पष्ट कर दिया था कि जब तक अमेरिका उनकी शर्तों को नहीं मान लेता है तब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुलेगा. उन्होंने कहा था कि मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि होर्मुज तब तक नहीं खुलेगा जब तक अमेरिका समझौते के लिए प्रतिबद्ध नहीं हो जाता है. ईरान ने कहा कि जून में अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हुआ था वह अब टूट गया है.

‘नए हमले रोकने का आदेश…’, अमेरिका-ईरान युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप ने दिया बड़ा अपडेट

क्या हैं ईरान की मुख्य मांगें?

  • अमेरिका की तरफ से समुद्र में लगाई गई नाकेबंदी को तत्काल हटा दिया जाए.
  • ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंधों को भी हटाया जाए.
  • विदेशों में ईरान की जिन संपत्तियों को फ्रीज किया गया है वह तत्काल प्रभाव से रिलीज की जाए.

एनर्जी के लिए सबसे बड़ा कॉरिडोर है होर्मुज

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से दुनिया की जरूरत की 20 प्रतिशत एनर्जी यही से सप्लाई होती है. कई देशों के लोगों के लिए यह गलियारा लाइफलाइन है. फरवरी में जंग शुरू होने के बाद ईरान ने इस समुद्री गलियारे पर अपना नियंत्रण बनाया हुआ है और कोई भी मालवाहक जहाज ईरान की प्रमीशन के बिना नहीं गुजर सकता है. अगर कोई जहाज जाने की कोशिश करता है तो ईरानी सेना उस हमला कर देती है. अब अमेरिका और उसके सहयोगी लगातार इसका विरोध कर रहे हैं.

ईरान और ओमान के बीच बातचीत जारी

होर्मुज से जहाजों की आवाजाही के लिए ईरान और ओमान के बीच बातचीत जारी है. ईरान ने 17 अगस्त को कहा था कि ओमान के साथ नेविगेशन रूट के ज्योग्राफिकल प्लाइंट्स पर लगभग सहमति बन गई है. साथ ही दोनों के बीच में सकारात्मक बातचीत आगे बढ़ रही है.

डोनाल्ड ट्रंप के चक्रव्यूह में फंसा तेहरानः परमाणु मुक्त ईरान या जल उठेगा पूरा मिडिल ईस्ट?

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?