Home Top News पायलट को मारा चाकू! तेल अवीव जा रहा विमान हाईजैक हुआ? बचाने भागे फाइटर जेट्स, जानें सच्चाई

पायलट को मारा चाकू! तेल अवीव जा रहा विमान हाईजैक हुआ? बचाने भागे फाइटर जेट्स, जानें सच्चाई

by Neha Singh 30 September 2026, 2:13 PM IST (Updated 30 September 2026, 2:39 PM IST)
30 September 2026, 2:13 PM IST (Updated 30 September 2026, 2:39 PM IST)
Plane Hijack

Plane Hijack: संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इजराइल जा रहे एक कमर्शियल विमान को बुधवार को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इससे कुछ समय के लिए विमान के हाईजैक होने की आशंका पैदा हो गई और इजराइल को अपने लड़ाकू विमान भेजने पड़े. सुरक्षा अधिकारियों का हवाला देते हुए इजराइली मीडिया ने बताया कि यह घटना विमान के दो पायलटों के बीच हुए झगड़े की वजह से हुई. असल में विमान हाईजैक नहीं हुआ, बल्कि उसे क्रैश करने की कोशिश की गई. बाद में विमान सऊदी अरब के एक मिलिट्री बेस, तबुक में उतरा. विमान में करीब 180 यात्री सवार थे, जो बिल्कुल सुरक्षित हैं.

पायलटों के बीच हुआ था झगड़ा

प्लेन को लेकर अब बड़ा अपडेट आया है. कॉकपिट में मौजूद एक पायलट ने प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की, लेकिन दूसरे पायलट ने उसे रोका, जिससे दोनों के बीच हाथापाई हो गई. इस झगड़े के दौरान, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को हाईजैक का सिग्नल भेजा गया, जिससे इजराइली सरकार हाई अलर्ट हो गई. प्लेन को तुरंत मैनुअल कंट्रोल पर लिया गया और सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया. इसके कुछ ही देर बाद प्लेन से संपर्क टूट गया. बेन गुरियन एयरपोर्ट पर लैंडिंग की इजाजत नहीं मिली और पायलटों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स के मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया, जिससे ऐसी खबरें आईं कि प्लेन हाईजैक हो गया है.

एक यात्री ने इजराइली मीडिया को बताया कि कॉकपिट खुलने से पहले यात्रियों ने चीखने-चिल्लाने की आवाज़ें सुनीं और अंदर खून देखा. रिपोर्ट के अनुसार, उस महिला ने बताया, “हमने प्लेन में चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनीं. फिर उन्होंने कॉकपिट खोला और हमने खून देखा. किसी ने पायलट को चाकू घोंप दिया था.”

गैर-कानूनी दखल का सिग्नल भेजा

इजराइली मीडिया रिपोर्ट द्वारा बताए गए फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, फ्लाइट ने पहले स्क्वॉक कोड 7700 (एक अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी सिग्नल) भेजा और उसके बाद कोड 7500 भेजा, जो हाईजैकिंग या गैर-कानूनी दखल का संकेत देता है. इमरजेंसी सिग्नल भेजने के बाद विमान कुछ समय के लिए फ्लाइट-ट्रैकिंग साइट्स से गायब हो गया था. 7500 सिग्नल मिलने के बाद इजराइली वायु सेना के फाइटर जेट्स को विमान की ओर भेजा गया.

जायजा लेने पहुंचे IDF चीफ

इजराइली सेना ने कहा कि IDF चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमीर ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस घटना का जायजा लिया. यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पहले कहा था कि ऐसे संकेत हैं कि इजराइल के दुश्मन चुनावों से पहले हमले की कोशिश कर सकते हैं. IDF एयर फोर्स के तेल नोफ बेस पर बोलते हुए नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल पर पीछे हटने और उन उपलब्धियों को छोड़ने का दबाव है, जिन्हें उसके लड़ाकों की कोशिशों से हासिल किया गया था. नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और इजराइल यात्रियों को घर वापस लाने के लिए काम कर रहा है.

कश्मीर पर एर्दोगन की टिप्पणी से भारत नाराज, MEA ने दिया जवाब- बाहरी पक्ष का कोई अधिकार नहीं

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?