Home Top News FBI की ‘मोस्ट वांटेड भगोड़ों’ की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम

FBI की ‘मोस्ट वांटेड भगोड़ों’ की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम

by Neha Singh 29 September 2026, 8:32 AM IST
29 September 2026, 8:32 AM IST
Goldy Brar

Goldy Brar: फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने भगोड़े गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह, जिसे गोल्डी बराड़ के नाम से जाना जाता है, को अपनी मशहूर ‘टेन मोस्ट वांटेड भगोड़ों’ की लिस्ट में शामिल किया है. FBI ने उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी देने पर 10 लाख डॉलर तक के इनाम की घोषणा की है. FBI द्वारा सोमवार को जारी एक नोटिस के अनुसार, सिंह लॉरेंस बिश्नोई संगठित अपराधी ग्रुप के नॉर्थ अमेरिकन लीडर के तौर पर अपनी भूमिका के लिए वॉन्टेड है, जिसका कथित तौर पर यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा में कई हिंसक अपराधों से संबंध रहा है. इससे पहले गोल्डी बराड़ को केवल वांटेड लिस्ट में शामिल किया था और उसके ऊपर 50 हजार डॉलर का इनाम रखा गया था.

दक्षिणी कैलिफोर्निया, अमेरिका और कनाडा में फैला सिंडिकेट

लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गे गोल्डी बराड़ कथित तौर पर दक्षिणी कैलिफोर्निया, अमेरिका और कनाडा में कई तरह के अपराधों में शामिल है. FBI ने बताया कि यह क्रिमिनल सिंडिकेट हाई-प्रोफाइल हिंसक ऑपरेशन में एक्टिव रूप से शामिल रहा है, जिसमें “राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों की हत्या, गोलीबारी, हत्या, किडनैपिंग, जबरन वसूली, हमले और नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी” शामिल है. US अधिकारियों के अनुसार, गोल्डी बराड़ अभी अमेरिका में है और पूरे नॉर्थ अमेरिका में सिंडिकेट के ऑपरेशन देखता है.

ड्रग्स और पैसे ऐंठने का आरोप

FBI के नोटिस के अनुसार, लॉस एंजिल्स में कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के लिए यूनाइटेड स्टेट्स डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने सिंह के लिए एक फेडरल अरेस्ट वारंट भी जारी किया था. उस पर लोगों और व्यापारियों से डरा-धमकाकर पैसे ऐंठने और एक संगठित माफिया नेटवर्क चलाने की साजिश करने का आरोप है. वह बड़ी मात्रा में बैन ड्रग्स और नारकोटिक्स की स्मगलिंग और ट्रैफिकिंग में भी शामिल है.

गैंगस्टर के कई नाम

FBI के वांटेड बुलेटिन में भगोड़े के कई नाम दिए गए हैं, जिनमें “गोल्डी बराड़,” सतिंदरजीत सिंह बराडर, सतिंदरजीत और सतिंदर जीत सिंह बराड़ शामिल हैं. ब्यूरो द्वारा जारी किए गए प्रोफाइल रिकॉर्ड के अनुसार, सिंह का जन्म भारत के पंजाब में हुआ था और वह पंजाबी और अंग्रेजी दोनों बोलता है. सिंह दस मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में 543वें नंबर पर हैं. देश के दूसरे हिस्सों में अपराध करने वाले 36 आरोपियों को लॉस एंजिल्स में गिरफ्तार किया गया है. FBI की पोस्ट के मुताबिक सिंह को बहुत हिंसक, हथियारबंद और खतरनाक माना गया है. वह कैलिफोर्निया और कनाडा के अलग-अलग हिस्सों में रहता है.

FBI की वांटेड लिस्ट में मेजर सिंह, जग्गू भगवानपुरिया गैंग से कनेक्शन, ड्रग्स-हथियार तस्करी का आरोप

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?