Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को शुक्रवार को अस्पताल में जांच के लिए ले जाया गया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शहबाज सरकार ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था. इसके बाद प्राथमिक जांच और इलाज के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया. संघीय सरकार के इस फैसले की PDP नेता इल्तिजा मुफ्ती ने खुलकर आलोचना की. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि मेडिकल जांच के बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा इमरान खान को वापस जेल भेजना ‘बेहद क्रूर’ कदम था.
सेना की अविश्वसनीय क्रूरता
इल्तिजा मुफ्ती ने अपने एक्स की एक पोस्ट में लिखा कि इमरान खान को वापस जेल भेजना पाकिस्तानी सेना की अविश्वसनीय क्रूरता है. उन्हें पिछले तीन सालों से बेबुनियाद आरोपों में जेल में रखा गया है. यह बड़ी कुर्सियों पर बैठे छोटे लोगों वाली मानसिकता है. मैं इस बात की तारीफ करता हूं कि इमरान खान ने समझौता करने से इनकार कर दिया और अपनी बात पर अडिग रहे.
शुक्रवार को लाया गया था अस्पताल
क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान को शुक्रवार की सुबह रावलपिंडी की अदियाला जेल वापस भेज दिया गया. उन्हें सरकारी पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया था. इस दौरान अल-शिफा अस्पताल के डॉक्टर भी मौजूद थे.
इमरान खान की सेहत पर सियासी घमासान: इलाज पर गहराया सस्पेंस, कोर्ट के फैसले पर टिकीं नजरें
16 सितंबर से पहले जांच का दिया था आदेश
वहीं, अस्पताल ने यह भी निर्देश दिया था कि 16 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई तक इमरान खान को अस्पताल में भर्ती करवाया जाए. लेकिन जांच के कुछ घंटे बाद उन्हें वापस अस्पताल ले जाया गया है. अदालत ने खान के स्वास्थ्य को लेकर उठाई गई मांग को गंभीरता से लेते हुए डॉक्टर्स से उनकी जांच करवाने का आदेश दिया गया था.
अस्पताल के बाहर तैनात था सुरक्षा बल
सूत्रों का कहना है कि इमरान खान को भारी सुरक्षा के बीच अस्पताल से वापस जेल ले जाया गया. पुलिस महानिरीक्षक सैयद अली नासिर रिजवी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर सफा इंटरनेशनल अस्पताल का दौरा किया था. साथ ही इमरान को जेल में वापस लाने से पहले कड़ी सुरक्षा लगा दी गई थी.
‘गंभीर चिंता और तनाव में हैं इमरान खान’, अस्पताल में घंटों चला इलाज, फिर भेजा गया जेल
News Source: PTI
