Indian Killed in Oman: भारतीय दूतावास ने बुधवार को बताया कि ओमान के पूर्वी तट के पास व्यापारी जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जब वह भारत की ओर जा रहा था. कमर्शियल जहाज, MV केप डाओ पर 20 भारतीय नाविक सवार थे. उन्होंने कहा, “इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत से हम बहुत दुखी हैं. दुखी परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं. मिशन RPSL के साथ कोऑर्डिनेट कर रहा है और मरने वाले के परिवार के संपर्क में है.”
यह अभी साफ नहीं है कि जहाज पर किसने हमला किया. दूतावास ने कहा कि वह हमले पर करीब से नजर रख रहा है और जहाज पर सवार सभी क्रू मेंबर्स की सुरक्षा के बारे में ओमानी अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेट कर रहा है.
भारत ने की हमले की निंदा
इस घटना पर भारतीय विदेश मंत्रालय दुख जताया है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने बयान जारी करते हुए कहा कि “हम आज ओमान के पूर्वी तट पर कमर्शियल जहाज MV केप डाओ पर हुए हमले की निंदा करते हैं. जहाज पर सवार 20 भारतीय नाविकों में से 19 को बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई. हम मरने वाले के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. मस्कट में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और भारतीय नाविकों को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए ओमानी अधिकारियों के साथ लगातार तालमेल बिठा रहा है. हम ओमानी अधिकारियों को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद देते हैं.”
शांति बहाल करने की अपील
MEA ने आगे कहा कि “इस क्षेत्र में कमर्शियल शिपिंग पर हमलों की लगातार घटनाएं “बहुत चिंताजनक” हैं. हम तनाव कम करने और इलाके में जल्द शांति वापस लाने के लिए बातचीत और डिप्लोमेसी की अपनी अपील दोहराते हैं.” बयान में कहा गया, “इलाके में कमर्शियल शिपिंग, नाविकों और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर को टारगेट करना बंद होना चाहिए और इलाके में इंटरनेशनल वॉटरवेज के जरिए फ्री और बिना रुकावट के नेविगेशन और कॉमर्स को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए.”
जहाज पर दो टॉरपीडो लगने का दावा
FSUI के मुताबिक, जहाज पर दो टॉरपीडो से हमला हुआ था. यूनियन का दावा है कि इनमें से एक टॉरपीडो जहाज के पोर्ट साइड पर C-डेक अकोमोडेशन से टकराया, जबकि दूसरा पोर्ट साइड पर इंजन रूम से टकराया. यूनियन ने होर्मुज स्ट्रेट और उसके आस-पास काम करने वाले आम नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. इसने सुरक्षित समुद्री रास्ते, जवाबदेही और मृतक भारतीय नाविक के लिए न्याय की मांग की है.
अफगानिस्तान से ड्रोन घुसपैठ का दावा, पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 8 ड्रोन मार गिराए; बढ़ा तनाव
News Source: PTI
