Iran-Israel War : इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने पलटवार किया है. ईरान ने 7 देशों पर हमला किया है जहां पर अमेरिका के सैन्य ठिकाने मौजूद थे.
Iran-Israel War : इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने पलटवार कर दिया है. ईरान ने 7 देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइल से हमला कर दिया है. इससे पहले ईरान ने साफ कर दिया था कि लड़ाई आप लोगों ने शुरू की और खत्म हम करेंगे. इस संदेश के माध्यम से ईरान ने स्पष्ट कर दिया था कि वह इसका बदला जरूर लेगा. ईरान ने जिन देशों पर हमला किया है उनमें इजराइल, सऊदी अरब, UAE, कुवैत, कतर, जॉर्डन और बहरीन शामिल हैं. इजराइल को छोड़कर ईरान ने बाकी सभी अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है. वहीं, ईरान की जवाबी कार्रवाई से सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका को हुआ है और ईरान ने हमला करके सैन्य ठिकानों को तबाह करने का काम किया है.
बहरीन से वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है ईरानी हमले के बाद चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया है. अमेरिकी बेस को भी ईरान ने तबाह करने का काम किया है. वहीं, कतर में बेस पर हमले के दौरान अमेरिका ने अपने सभी नागरिकों के बंकर में छिपने का भी निर्देश दिया है.
कतर ने की ईरानी हमलों की पुष्टि
ईरान ने कतर के दोहा में अमेरिकी सैन्य को निशाना बनाकर मिसाइल से हमला कर दिया. कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने जिन जगहों को निशाना बनाकर हमला किया है उन्हें सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया है. रक्षा मंत्रालय ने यह भी कहा कि खतरा को भांपते हुए उन हमलों को नाकाम कर दिया गया. कतर की धरती तक पहुंचने से पहले ही इन मिसाइलों को तबाह कर दिया गया. साथ ही यह भी खबर है कि संयुक्त अरब की राजधानी अबू धाबी पर भी एक हमला किया गया है. इसी बीच कतर, कुवैत और UAE ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. वहीं, ईरान की IRGC ने पुष्टि की कि उसने अमेरिका-इजराइल हमलों के बाद इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं.
ईरान ने किया कई देशों पर हमला
ईरान ने सबसे पहले बहरीन पर हमला किया. यहां पर अमेरिका ने F-12 को तैनात कर रखा था और ईरान ने इसी बेस पर हमला करके तबाह कर दिया. इसी कड़ी में ईरान ने UAE के अबू धाबी में स्थित अमेरिकी ठिकाने को निशाना बनाया. इस हमले में UAE में एक व्यक्ति की मौत हो गई. हालांकि, उसने अलर्ट जारी किया था लेकिन इसके बाद भी मिसाइल को विफल नहीं कर पाया. इसके अलावा सऊदी अरब के रियाद पर अटैक किया है. जॉर्डन में भी अमेरिका के एफ-22 तैनात कर रखे हैं, जिस पर ईरान ने हमला कर दिया है. ईरान ने कुवैत में भी अटैक किया है. कुवैत में भी अमेरिकी बेस है. यहां पर हमला करके ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि जंग अगर बढ़ी तो मिडिल ईस्ट में कोहराम मचा है.
यह भी पढ़ें- ‘लड़ाई तुमने शुरू की है और खत्म हम करेंगे…’ इजराइली हमले पर ईरान का सख्त संदेश
