Home Top News इजरायल ने ठुकराया ट्रंप का गाजा प्लान, पीएम नेतन्याहू ने कहा- जब तक हमास हथियार…

इजरायल ने ठुकराया ट्रंप का गाजा प्लान, पीएम नेतन्याहू ने कहा- जब तक हमास हथियार…

by Amit Dubey 10 August 2026, 7:36 AM IST
10 August 2026, 7:36 AM IST
Trump and Netanyahu

Trump and Netanyahu: पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष को रोकने की कोशिश हो रही है ताकि दुनिया की एनर्जी सप्लाई के लिए अहम होर्मुज को अच्छे से खोला जा सके, लेकिन दूसरी ओर इजरायल और गाजा का मामला शांत होता हुआ नहीं दिख रहा है. गाजा में हजारों की संख्या में इजरायली सेना तैनात है.

अब ताजा खबर यह है कि इजरायल ने ट्रंप के गाजा प्लान को ठुकरा दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, इजरायल ने रविवार को गाजा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से घोषित समझौते को खारिज कर दिया. आइए जानते हैं पूरी खबर.

गाजा से कब हटेगी इजरायली सेना?

न्यूज एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि जब तक हमास हथियार नहीं छोड़ता, तब तक गाजा से सेना नहीं हटाई जाएगी.

नेतन्याहू ने पिछले महीने ट्रंप की ओर से गाजा को लेकर घोषित समझौते को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि इजरायली सेना “तब तक कोई वापसी नहीं करेगी जब तक हमास वास्तव में हथियार नहीं छोड़ देता.” नेतन्याहू ने कैबिनेट की बैठक में कहा कि “इजरायल 15-सूत्रीय दस्तावेज को खारिज करता है,” लेकिन वह अभी भी वाशिंगटन के साथ गाजा के लिए योजनाओं पर चर्चा कर रहा है.

उन्होंने पिछले हफ्ते भी ऐसी ही बात कही थी. ट्रंप ने कहा था कि हमास चरमपंथी समूह के हथियार छोड़ने की प्रक्रिया पूरी होने पर इजरायली सेना पीछे हट जाएगी. इजरायली सेना का नियंत्रण लगभग 20 लाख लोगों वाले फिलिस्तीनी इलाके के आधे से ज्यादा हिस्से पर है, जो काफी हद तक तबाह हो चुका है.

7 अक्टूबर 2023 को हमास ने किया था हमला

पीएम नेतन्याहू के बयान पर व्हाइट हाउस की ओर से तुरंत कोई टिप्पणी नहीं आई. वहीं, हमास के पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य बासेम नईम ने कहा, “हम रोडमैप के लिए प्रतिबद्ध हैं.” उन्होंने आगे कहा कि समूह को उम्मीद है कि मध्यस्थ और अमेरिका नेतन्याहू पर दबाव डालेंगे, नेतन्याहू को घरेलू तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है क्योंकि वह 27 अक्टूबर को होने वाले अगले चुनावों से पहले सत्ता बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के नेतृत्व में इजरायल पर हुए हमले से गाजा में युद्ध शुरू हुआ था. अभी भी एक नाजुक युद्धविराम लागू है. हमास के इस हमले में 1200 से अधिक लोगों की जान गई थी. फिलहाल इजरायली सेना गाजा के कई हिस्सों में मौजूद है और वह हमास को हर तरीके से जवाब देने के लिए तैयार है.

ट्रंप के खिलाफ ईरान का ‘टाइमिंग गेम’! होर्मुज पर दबाव बढ़ाकर US को झुकाने की कोशिश, जानें प्लान?

News Source: PTI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?