West Bank Tension: गाजा के अलावा वेस्ट बैंक में भी तनाव बना हुआ है. यहां इजरायली सेना और फिलिस्तीनी सशस्त्र गुटों के बीच झड़पें और हमले जारी हैं. इसी बीच खबर सामने आई है कि वेस्ट बैंक में एक इजरायली नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. दूसरी ओर इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने एक ऐसे व्यक्ति को मार गिराया, जिसने फिलिस्तीनी इलाके में सैनिकों पर अपनी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी. सेना के अनुसार, घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
संदिग्ध व्यक्ति ने चलाई गोली
रामल्लाह के उत्तर में नेवे तजुफ बस्ती के पास एक 30 वर्षीय इजरायली व्यक्ति की हत्या कर दी गई. यह घटना योम किप्पुर की छुट्टी से कुछ घंटे पहले हुई, जिसे यहूदी कैलेंडर का सबसे पवित्र दिन माना जाता है. इजरायली सेना ने बताया कि संदिग्ध हमलावर ने एक गाड़ी से गोली चलाई और फिर पैदल ही भाग गया. सुरक्षा बलों की तलाशी के बाद सेना ने कहा कि भागते समय घायल हुए उस व्यक्ति को एक अस्पताल से हिरासत में ले लिया गया.
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ! ट्रंप ने बिल पर किए साइन, इन देशों को मिली छूट
वेस्ट बैंक में ऑपरेशन बढ़ाने का दिया निर्देश
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस साल वेस्ट बैंक में किसी फिलिस्तीनी के साथ हुई झड़प में किसी इजरायली नागरिक की मौत का यह दूसरा मामला था. इसके अलावा सेना ने बताया कि उसने एक फिलिस्तीनी व्यक्ति को मार गिराया, जिसने एक घंटे से भी कम समय बाद उत्तरी वेस्ट बैंक में जेनिन के पास एक चौराहें पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी. सेना ने कहा कि वह कार में मौजूद एक अन्य व्यक्ति की तलाश कर रही है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने एक बयान में कहा कि हमलों को घिनौना बताया औ सेना को वेस्ट बैंक में अपने ऑपरेशन का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया.
IDF ने चलाया आंतकवाद के खिलाफ ऑपरेशन
इजरायली नागरिक की मौत के बाद वेस्ट बैंक में तनाव और बढ़ गया है. इसके बाद इजरायली सेना ने फिलिस्तीनी इलाकों में अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. इससे पहले रविवार को इजरायली सैनिकों ने उत्तरी वेस्ट बैंक के अल-मुघय्यिर इलाके में आतंकवाद-विरोधी अभियान चलाया. फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान के दौरान कम से कम 28 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
ईरान में मोसाद के जासूस को फांसी, आधी रात को धमाकों से दहली सऊदी की राजधानी
News Source: PTI
