Home Top News कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा; नए प्रधानमंत्री चुने जाने तक पद पर बने रहेंगे; जानें क्या बोले?

कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा; नए प्रधानमंत्री चुने जाने तक पद पर बने रहेंगे; जानें क्या बोले?

by Sachin Kumar 22 June 2026, 2:52 PM IST
22 June 2026, 2:52 PM IST
Keir Starmer resigns UK PM stay until successor chosen

Keir Starmer Resign : ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है. सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री छोड़ने का ऐलान कर दिया. साथ ही सत्ताधारी लेबर पार्टी के नेता का पद भी छोड़ने की घोषणा की. कीर स्टार्मर का कहना है कि जब तक अगले कुछ हफ्तों में लेबर पार्टी का नया नेता नहीं चुना जाता है, तब तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे.

लगातार बन रहा था स्टार्मर पर दबाव

कीर स्टार्मर ने अपने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा ऐसे वक्त में की है जब उन पर किसी नए नेता को कमान सौंपने का लगातार दबाव बन रहा था. साथ ही अब उस नेता को कमान सौंपी जा सकती है जो सरकार की गिरती हुई स्थिति को सुधारने की कोशिश कर सके. जुलाई 2024 में लेबर पार्टी को चुनाव में भारी जीत दिलाने के बाद से वे इस पद पर हैं. इन दो सालों में उनकी और पार्टी की लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है.

बंपर जीत के बाद भी इस्तीफा

स्टार्मर ने अपने नेतृत्व में लेबर पार्टी को बंपर जीत दिलाई थी. लेकिन जीवन का मोड़ देखिए की उन्हें भारी दबाव के बीच प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा और पार्टी के नेता पद भी छोड़ना पड़ रहा है. पार्टी को चुनाव में 174 सीट के साथ बहुमत मिला था. उस वक्त कहा जा रहा था कि पार्टी के लिए यह निर्णायक राजनीतिक वापसी है. हालांकि, इसी बीच पॉलिसी और राजनीतिक विरोध की वजह से वह लगातार दबाव में आ गए.

स्विट्जरलैंड में ईरान-अमेरिका की हाई लेवल मीटिंग समाप्त, जानें अब आगे क्या होगा

यह हैं विवादों के सबसे बड़े मुद्दे

देश में बुजुर्गों के लिए विंटर फ्यूल भुगतान से जुड़ फैसले और वाशिंगटन में पीटर मैंडेलसन को ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त करने का फैसला सबसे ज्यादा विवादास्पद रहा था. इन सभी फैसलों के बाद उनकी लीडरशिप पर भी सवाल खड़े होने लगे. हाल ही में हुए जनमत सर्वेक्षणों में भी स्टार्मर की व्यक्तिगत लोकप्रियता में काफी कमी देखी गई थी.

क्या एंडी बर्नहैम बनेंगे प्रधानमंत्री?

मालूम हो कि ब्रिटेन की संसद में एक सीट के लिए हुए विशेष चुनाव में पार्टी के भीतर प्रतिद्वंद्वी एंडी बर्नहैम की जीत के बाद, स्टार्मर ने वीकेंड अपने भविष्य पर विचार करने में बिताया. बर्नहैम, जो पिछले सप्ताह तक ग्रेटर मैनचेस्टर के लेबर पार्टी के मेयर थे, ने पार्टी और देश के नेतृत्व के लिए स्टार्मर को चुनौती देने के उद्देश्य से चुनाव लड़ा था. बर्नहैम सोमवार को संसद सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे.

US-ईरान वार्ता के बीच कतर के गैस टर्मिनल में बड़ा धमाका, 54 लोग घायल, 18 लापता

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?