Home Top News नेपाल की बूढ़ी गंडक नदी में भारी बाढ़, 10 लापता और 6 पुल बहे, हेल्पलाइन नंबर 1234 जारी

नेपाल की बूढ़ी गंडक नदी में भारी बाढ़, 10 लापता और 6 पुल बहे, हेल्पलाइन नंबर 1234 जारी

by Sanjay Kumar Srivastava 11 October 2026, 1:50 PM IST
11 October 2026, 1:50 PM IST
नेपाल की बूढ़ी गंडक नदी में भारी बाढ़, 10 लोग लापता और 6 पुल बहे, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 1234

Nepal Flood: नेपाल के गोरखा ज़िले में बूढ़ी गंडक नदी में बाढ़ आने के बाद से रविवार सुबह से 10 लोग लापता हैं. बाढ़ में छह पुल भी बह गए, जिनमें दो मोटर वाले पुल और चार सस्पेंशन पुल शामिल हैं. सहायक मुख्य ज़िला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि बाढ़ ने अरुघाट, त्रिपुरासुंदरी और सोती-मानबू में मोटर वाले पुलों को नष्ट कर दिया. गोरखा में धारचे ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड 1 और 3 को जोड़ने वाला एक बेली ब्रिज भी बाढ़ के पानी में बह गया. इस आपदा में क्षतिग्रस्त हुए अन्य पुलों में माछिखोला को करौजा से, ठाडोभर्यांग को जगत से और घट्टेखोला को फिलिम से जोड़ने वाला पैदल पुल भी शामिल है.

बागर में बह गए 35 घर

शर्मा ने बताया कि इसके अलावा आज सुबह जिले के उत्तरी हिस्से में बाढ़ आने के बाद से 10 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है. नदी का जलस्तर लगातार घट-बढ़ रहा है, इसलिए अलर्ट जारी किया गया है. बाढ़ में चुमनुबरी ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड 3 में पैंयू और बागर में लगभग 35 घर बह गए. इसने जगत, सल्लेरी, डोवन और घट्टेखोला में बस्तियों को भी नुकसान पहुंचाया. प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा कि खोज और बचाव अभियान चलाने के लिए नेपाली सेना की एक टुकड़ी को हवाई और ज़मीनी रास्ते से तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि बूढ़ी गंडक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बचाव, राहत और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं.

घाटेखोला इलाके घुसा बाढ़ का पानी

मदद के लिए काठमांडू से एक संयुक्त त्वरित प्रतिक्रिया टीम को भी हवाई मार्ग से उस क्षेत्र में भेजा गया है. एक घंटे बाद, नेपाल सेना ने घोषणा की कि बाढ़ प्रभावित इलाके से छह लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. यह इलाका राजधानी काठमांडू से लगभग 184 किलोमीटर दूर है. गृह मंत्री सूदन गुरुंग ने रविवार सुबह गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नेपाल में एक और भीषण बाढ़ की चेतावनी दी. कहा कि नदी का बहाव लगातार बढ़ रहा है और घाटेखोला इलाके के कुछ घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है.

बचाव में उतरी सेना

उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद हेलीकॉप्टर तैनात कर दिए गए, जबकि नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन को बचाव और राहत कार्यों को अंजाम देने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए काम पर लगा दिया गया. गृह मंत्री ने सिरदिबास, जगत, सल्लेरी, खोरलाबेसी, माछाखोला, सोती, अर्खेत और अरुघाट के निवासियों, खासकर बूढ़ी गंडकी नदी के किनारे रहने वाले लोगों से अपील की कि वे बिना देरी किए सुरक्षित जगहों पर चले जाएं और पूरी तरह सतर्क रहें. गुरुंग ने लिखा कि मैं इन इलाकों के निवासियों, खासकर बूढ़ी गंडकी नदी के किनारे रहने वाले लोगों से अपील करता हूं कि वे तुरंत सुरक्षित जगहों पर चले जाएं और पूरी तरह सतर्क रहें. उन्होंने आपातकालीन मदद के लिए गृह मंत्रालय से 1234 नंबर पर संपर्क करने की भी अपील की.

नेपाल बाढ़ में लापता 30 गुजरातियों की पहचान के लिए DNA प्रक्रिया तेज, 29 परिजनों के सैंपल लिए गए

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?