Home Top News जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

by Preeti Pal 18 November 2026, 9:52 AM IST
18 November 2026, 9:52 AM IST
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को एक बार फिर आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है, ताकि आतंकियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. मौके से सामने आए वीडियो में सुरक्षाकर्मी वाहनों की जांच करते और इलाके में निगरानी करते दिखाई दे रहे हैं. पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ऑपरेशन में जुटी हुई है. कश्मीर जोन पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर मुठभेड़ की जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, कुलगाम में जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम का आतंकियों से सामना हुआ है. फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि मुठभेड़ में कितने आतंकी शामिल हैं. किसी के हताहत होने की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऑपरेशन से जुड़ी आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

हमले से जुड़ा है मामला

इस बीच, पुलिस ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुई एक अन्य मुठभेड़ और CRPF पर हमले से जुड़े अहम खुलासे किए थे. पुलिस के अनुसार, सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया उमर निसार डार, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर सुरक्षा बलों के ठिकानों की रेकी कर रहा था. पुलिस के मुताबिक, दोनों ने 10 नवंबर को कई स्थानों का दौरा किया था. उनका मकसद सुरक्षा बलों की तैनाती और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाना था. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस सिलसिले में CCTV फुटेज भी शेयर किए हैं.

संदिग्धों की गतिविधियां

पुलिस द्वारा जारी फुटेज के मुताबिक, उमर निसार डार और लतीफ भट को मीर बार, अखरान, हबलिश और किलम जैसे इलाकों में देखा गया था. जांच एजेंसियों का कहना है कि दोनों ने इन जगहों पर घूमकर संभावित निशानों की पहचान की थी. इसके अगले दिन यानी 11 नवंबर को दोनों ने कथित तौर पर अखरान में CRPF के नाके पर हमला किया और फिर मौके से फरार हो गए. सुरक्षा एजेंसियों ने 10 और 11 नवंबर के CCTV फुटेज की जांच की, जिसमें दोनों संदिग्ध अलग-अलग कैमरों में कैद मिले. फुटेज में उनकी गतिविधियां और हमले के बाद भागने के सीन भी दर्ज बताए गए हैं. फिलहाल कुलगाम में जारी मुठभेड़ पर सभी की नजरें टिकी हैं. सुरक्षाबलों का ऑपरेशन जारी है और इसके पूरा होने के बाद ही आतंकियों की संख्या तथा नुकसान से जुड़ी स्थिति साफ हो पाएगी.

News Source: ANI

26/11 हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को कोर्ट से राहत, NIA को 2 हफ्ते में देने होंगे जरूरी दस्तावेज

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?