Home अंतरराष्ट्रीय Thailand घूमने जा रहे हैं? सफर से पहले जान लें ये नए नियम, वरना एयरपोर्ट पर हो सकती है परेशानी

Thailand घूमने जा रहे हैं? सफर से पहले जान लें ये नए नियम, वरना एयरपोर्ट पर हो सकती है परेशानी

by Preeti Pal 7 July 2026, 12:24 PM IST
7 July 2026, 12:24 PM IST
Thailand घूमने जा रहे हैं? सफर से पहले जान लें ये नए नियम, वरना एयरपोर्ट पर हो सकती है परेशानी

Thailand Travel Advisory: अगर आप आने वाले दिनों में थाईलैंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो टिकट और होटल बुक करने के साथ-साथ कुछ जरूरी नियमों की जानकारी भी होना बहुत जरूरी है. दरअसल, इंडियन टूरिस्ट्स की फेवरेट फॉरेन डेस्टिनेशन्स में शामिल थाईलैंड ने हाल ही में अपने एंट्री प्रोसेस को लेकर कुछ बदलाव किए हैं. ऐसे में भारतीय दूतावास ने भी टूरिस्ट्स के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, ताकि लोगों को सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

नहीं रहा फ्री वीज़ा

थाईलैंड ने इंडियन पासपोर्ट होल्डर्स के लिए वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा खत्म कर दी है. इसके बाद बैंकॉक में भारतीय दूतावास ने 2 जुलाई को एक एडवाइजरी जारी करके टूरिस्ट्स को जरूरी डॉक्यूमेंट्स और रूल्स की जानकारी दी. ऐसे में अगर आप भी इन नए रूल्स का ध्यान रखेंगे, तो आपकी जर्नी काफी आसान और बिना किसी रुकावट के पूरी हो सकती है.

फॉलो करने होंगे ये रूल्स

सबसे पहले ये ध्यान रखें कि आपका पासपोर्ट थाईलैंड पहुंचने की तारीख से कम से कम छह महीने तक वैध हो. इसके अलावा आपके पास कन्फर्म रिटर्न टिकट, होटल बुकिंग और पूरे ट्रिप का क्लियर ट्रैवल प्लान होना चाहिए. इमिग्रेशन ऑफिसर्स इन डॉक्यूमेंट्स की जांच कर सकते हैं, इसलिए इन्हें अपने पास रखें.

जरूरी काम

थाईलैंड जाने से पहले एक और जरूरी काम करना होगा. वहां पहुंचने से 72 घंटे पहले आपको थाईलैंड डिजिटल अराइवल कार्ड (TDAC) ऑनलाइन भरना होगा. फॉर्म जमा करने के बाद एक QR कोड मिलेगा, जिसे एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान दिखाना पड़ सकता है. इसलिए इसे मोबाइल में सेव करने के साथ प्रिंट कॉपी भी रखना बेहतर रहेगा.

ब्लू लैगून से लेकर शांत मंदिरों तक, ये हैं दुनिया की सबसे खूबसूरत और Peaceful Destinations

सही वीज़ा

इंडियन दूतावास ने यात्रियों को सलाह दी है कि वो अपनी जर्नी के हिसाब से सही वीजा जरूर लें. अगर आप वीजा ऑन अराइव (Visa on Arrival) या वीजा छूट (Visa Waiver) के अंडर जर्नी कर रहे हैं, तो आपके पास कम से कम 20,000 थाई बहत, यानी करीब 58 हजार रुपये नकद होने चाहिए. इमिग्रेशन ऑफिसर्स किसी भी टाइम आपसे इतने पैसे होने का प्रूफ मांग सकते हैं. वहीं, अगर आप थाईलैंड नौकरी करने जा रहे हैं, तो सिर्फ टूरिस्ट वीजा या वीजा ऑन अराइवल के भरोसे बिल्कुल न जाएं. दूतावास ने क्लियर कहा है कि नौकरी के लिए वहां जाने वालों को पहले से वर्क वीजा लेना जरूरी है. गलत वीजा पर एंट्री करने से लीगल प्रोब्लम हो सकती हैं.

सही डॉक्यूमेंट्स

वहीं, जो लोग थाईलैंड के रास्ते किसी दूसरे देश जा रहे हैं, उन्हें अपनी फाइनल डेस्टिनेशन से जुड़े सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स, आगे की फ्लाइट टिकट और दूसरे देश का वीजा भी साथ रखना चाहिए. भारतीय दूतावास ने ये भी सलाह दी है कि ग्रुप में ट्रेवल करने वाले हर व्यक्ति के पास उसके अपने सभी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए. सिर्फ एक व्यक्ति के पास सभी कागजात होने से काम नहीं चलेगा. इमिग्रेशन काउंटर पर जाने से पहले सभी डॉक्यूमेंट्स एक बार अच्छी तरह से देख लें.

ना करें नज़रअंदाज़

अगर आप थाईलैंड में छुट्टियां बिताने का सपना देख रहे हैं, तो इन नए रूल्स को नजरअंदाज न करें. थोड़ी-सी तैयारी और सही डॉक्यूमेंट्स आपकी जर्नी को आसान, सेफ और यादगार बना सकते हैं. जर्नी शुरू करने से पहले सभी जरूरी फॉर्मेलिटी पूरी कर लें, ताकि आपकी छुट्टियों का मजा किसी भी तरह की परेशानी की वजह से खराब न हो.

भारतीयों के सिर चढ़ा अकेले बस यात्रा का नया क्रेजः नौकरी की मजबूरी नहीं, बल्कि कुछ और ही है वजह

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?