New OTT Releases: अगर इस हफ्ते आपका प्लान घर बैठकर नए शोज और फिल्में देखने का है, तो तैयार हो जाइए. दरअसल, अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स इस बार एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं. कहीं कोर्टरूम में सनी देओल की दमदार दहाड़ सुनाई देगी, तो कहीं राम चरण एक्शन और इमोशन का तड़का लगाते नजर आएंगे. वहीं, क्राइम, कॉमेडी, स्पोर्ट्स और फैमिली ड्रामा पसंद करने वालों के लिए भी भरपूर मसाला है. आज आपके लिए उन्हीं नई फिल्मों और वेब सीरीज की एक लिस्ट लेकर आए हैं.
नथिंग टू लूज-नेटफ्लिक्स
सबसे पहले बात करते हैं ‘नथिंग टू लूज’ की, जो 8 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. ये फ्रेंच क्राइम ड्रामा है. ये शो एक ऐसी मां की कहानी है, जो अपने बीमार बेटे की जान बचाने के लिए हर हद पार करने को मजबूर हो जाती है. बेटे के लिए बोन मैरो डोनर की तलाश उसे क्राइम की ऐसी दुनिया में पहुंचा देती है, जहां सही और गलत के बीच का फर्क खत्म हो जाता है.
बाल्टी-सोनीलिव
अगर स्पोर्ट्स और थ्रिल का कॉम्बिनेशन पसंद है, तो ‘बाल्टी’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. 10 जुलाई को सोनीलिव पर रिलीज होने वाली ये तमिल स्पोर्ट्स थ्रिलर 4 कबड्डी प्लेयर्स की कहानी है. उनकी दोस्ती क्राइम और गैंगवार में फंस जाती है. खेल और सस्पेंस का ये कॉम्बो ऑडियन्स को आखिर तक बांधे रखने का वादा करता है.
लिटिल हाउस ऑन द प्रेरी-नेटफ्लिक्स
9 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी ‘लिटिल हाउस ऑन द प्रेरी’. फेमस बुक्स पर बेस्ट ये नई सीरीज फैमिली, स्ट्रगल और उम्मीद की खूबसूरत कहानी लेकर आ रही है. ये सीरीज इंगल्स फैमिली की खूबसूरत जर्नी को दिखाती है, जहां हर दिन नए चैलेंज उनका इंतजार करते हैं.
पेद्दी-नेटफ्लिक्स
इसी दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘पेद्दी’, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में राम चरण और जान्हवी कपूर की नई जोड़ी पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएगी. कहानी एक ऐसे क्रिकेटर की है, जिसकी लाइफ प्यार के बाद पूरी तरह बदल जाती है. क्रिकेट छोड़कर वो कुश्ती की दुनिया में उतरता है और अपने गांव के हक की लड़ाई खेल के मैदान से लड़ता है. एक्शन, रोमांस और इमोशन से भरी ये फिल्म इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज़ है.
इक्का-नेटफ्लिक्स
10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी ‘इक्का’. कोर्टरूम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगी. फिल्म में सनी देओल एक ऐसे स्टार वकील बने हैं, जिन्हें अक्षय खन्ना के कैरेक्टर का केस लड़ना पड़ता है. दिलचस्प बात ये है कि उन्हें खुद अपने क्लाइंट पर शक है. अदालत के अंदर कानूनी दांव-पेंच, जबरदस्त बहस और दमदार एक्टिंग इस फिल्म को बहुत खास बनाते हैं. तिलोत्तमा शोम भी इस फिल्म में नज़र आएंगी.
द अपार्टमेंट जॉब-नेटफ्लिक्स
11 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी साउथ कोरियन कॉमेडी-थ्रिलर ‘ द अपार्टमेंट जॉब’. कहानी एक एक्स गैंग लीडर और एक यंग वकील की है, जो एक लग्जरी अपार्टमेंट के फंड पर कब्जा करने की साजिश रचते हैं. लेकिन जैसे-जैसे राज खुलते हैं, उनकी प्लानिंग पूरी तरह पलट जाती है. इसके बाद वो करप्शन के खिलाफ लड़ने वाले हीरो बन जाते हैं.
Satluj पर अचानक रोक का सच! इस वजह से रिलीज के दो दिन बाद OTT से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म
