Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग को चार साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी तक दोनों देशों के बीच किसी तरह का समझौता नहीं हो पाया है. अमेरिका की ओर से की गई कई कोशिशों के बावजूद युद्ध किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सका है. समय बीतने के साथ जंग और भी गहराती जा रही है. इसी कड़ी में रूस ने बुधवार रात यूक्रेन के कई शहरों पर मिसाइलों और ड्रोन से जोरदार हमले किए. इस दौरान कीव में सुबह तक धमाकों की आवाजें गूंजती रहीं. यूक्रेन के पास अमेरिका निर्मित ‘पैट्रियट’ एयर डिफेंस सिस्टम की भी भारी कमी है, जो रूस की बैलिस्टिक मिसाइलों का मुकाबला करने में सक्षम है. वहीं, रूसी सेना के हमले के पांचवें साल में प्रवेश करते ही मॉस्को के तेज रफ्तार जेट-पावर्ड हथियारों ने यूक्रेन के सामने एक नई चुनौती खड़ी कर दी है.
रूस करता है अचानक बड़े हमले
यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि रूस पहले मिसाइलों का भंडार इकट्ठा करता है और उसके बाद हम पर बड़ा हमला करता है. रूस ये काम इसलिए कहता है ताकि यूक्रेन के डिफेंस सिस्टम को कमजोर किया जा सके. हालांकि, इसके जवाब में यूक्रेन ने भी रूसी जमीन पर बड़ा हमला किया. इसी बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने रात भर में यूक्रेन के 9 शहरों में मौजूद ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया. मंत्रालय ने बताया कि ये ठिकाने सेना से जुड़े थे, जिनमें औद्योगिक इकाइयां, तेल रिफाइनरी, लॉजिस्टिक्स हब और बंदरगाह का इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल था. हमले में अपार्टमेंट ब्लॉक समेत लोगों के इलाकों को भी नुकसान पहुंचा.
यूक्रेन पर रूस का सबसे भीषण हमला: 70 मिसाइलें और 280 ड्रोनों की बौछार, बच्चों समेत 8 की मौत
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि रूस मिसाइलों और अपने युद्ध को बढ़ाने के लिए निवेश कर रहा है. उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत में यूरोपीय देशों से एयर डिफेंस मदद लेने का भी आह्वान किया था. जेलेंस्की ने कहा कि यह जरूरी है कि इन उपायों के साथ-साथ अतिरिक्त बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस पैकेज भी दिया जाएं.
रूस के पड़ोसी देशों को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने गुरुवार को पड़ोसी दश मोल्दोवा जाना था. मोल्दोवा 1991 में सोवियत संघ से आजादी की घोषणा की याद में अपना राष्ट्रीय दिवस मना रहा था. यूक्रेन ने भी उसी साल अपनी आजादी की घोषणा की थी. पूर्वी यूरोप में रूस के पड़ोसी देशों को चिंता है कि यूक्रेन पर रूस के हमले से एक बड़ा संघर्ष छिड़ सकता है और मोल्दोवा के हवाई क्षेत्र में ड्रोन के आने से यह डर और बढ़ गया है. मोल्दोवा के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि रात भर में पांच ड्रोन ने उसके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की, लेकिन यह नहीं बताया गया कि उन्हें किसने भेजा था.
‘युद्ध के अंत की शुरुआत’, रूस और यूक्रेन के बीच 3 दिनों का सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
News Source: PTI
