Home Top News हर जगह आग ले रही जान! श्रीलंका में वृद्ध देखभाल गृह में आग लगने से 11 लोगों की मौत, 7 घायल

हर जगह आग ले रही जान! श्रीलंका में वृद्ध देखभाल गृह में आग लगने से 11 लोगों की मौत, 7 घायल

by Neha Singh 4 June 2026, 1:03 PM IST (Updated 4 June 2026, 1:44 PM IST)
4 June 2026, 1:03 PM IST (Updated 4 June 2026, 1:44 PM IST)
Sri Lanka Fire

Sri Lanka Fire: दिल्ली और बिहार में अग्निकांड के बाद श्रीलंका से भी आग लगने की खबर आई है. श्रीलंका की पुलिस ने गुरुवार को बताया कि एक बुजुर्ग केयर होम में आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. आग बुधवार शाम करीब 5:30 बजे कोलंबो से करीब 65 km दक्षिण-पूर्व में कलुतारा जिले में अंगुरूवाटोटा के मावपिया सेवना बुज़ुर्ग केयर होम में लगी. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर 10 लोग मृत पाए गए, जबकि एक और की होराना बेस हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद मौत हो गई.

51 को बचाया गया, तीन लापता

आग लगने के समय केयर होम में 72 लोग मौजूद थे. कुल 51 लोगों को वहां से बचाया गया, जबकि सात घायल लोग अभी भी हॉस्पिटल में भर्ती हैं. वहीं तीन लोग लापता है, जिन्हें खोजा जा रहा है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि एक गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई और तेजी से फैल गई. हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि आग लगने का सही कारण अभी पता नहीं चला है. आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू में पा लिया गया. बाद में सर्च ऑपरेशन में कई लाशें मिलीं. डर है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, बचाए गए लोगों को कुछ समय के लिए पास के एक स्कूल में रखा गया है और उन्हें सुरक्षित जगह पर ले जाने का इंतजाम किया जा रहा है. लोगों और पुलिस की मदद से आग बुझाई गई. घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

भारत में दो जगह लगी आग

आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. इससे पहले भारत में भी दो जगहों पर भीषण आग लगी. बुधवार को दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में आग लग गई, जिसमें 21 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 11 लोग विदेशी थे और बाकी 10 में से 8 लोग एक ही परिवार से थे. सभी लोग पास के अस्पताल में इलाज कराने के लिए आए थे और ब्रेकफास्ट-एंड-बेड होटल में ठहरे हुए थे. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है .

इसके अगले ही दिन, आज मुजफ्फपुर के प्राइवेट अस्पताल में आग लग गई. यह आग प्रसाद अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में लगी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के अस्पताल में गुरुवार तड़के आग लग गई. कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है और कई लोग आग से झुलस गए हैं. शुरुआती जांच में अस्पताल में यह आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आई है. हालांकि, पुलिस और जिम्मेदार जांच अधिकारी आग लगने की घटना की जांच कर रहे हैं.

‘भाई, शायद हम बच न पाएं…’, CA विवेक के आखिरी शब्द; आग ने छिन ली एक ही परिवार की 8 जिंदगियां

News Source: PTI

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?