Trump Voter ID: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वोटर आईडी कार्ड की तारीफ करते हुए अमेरिका में भी इसे लागू करने की वकालत की है. ट्रंप ने निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के लिए अमेरिका में कड़े इलेक्शन कानून लागू करने की वकालत की और भारत का उदाहरण दिया. उन्होंने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश का जिक्र करते हुए अमेरिका में फोटो आईडी से वोटर के सत्यापन की बात कही. उन्होंने बताया कि ज्ञानेश कुमार ने अमेरिकी चुनावों में वोटर आइडेंटिफिकेशन की कमी पर सवाल उठाया था.
SAVE America Act पास कराएंगे ट्रंप
सोमवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि भारत में हाल के आम चुनावों में 646 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और एक प्रतिशत से भी कम लोगों ने पोस्टल बैलेट से वोट दिया. ट्रंप ने कहा कि भारत के चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने इस महीने की शुरुआत में उनके प्रशासनिक अधिकारियों से बात की थी और पूछा था कि बिना वैलिड फोटो आईडी कार्ड के अमेरिका में चुनाव कैसे हो सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये बातें SAVE America Act पास करने के समर्थन में कही. इस एक्ट के तहत अमेरिकियों को वोट देने के लिए रजिस्टर करने के लिए नागरिकता का सबूत दिखाना होगा, पूरे देश में वोटर ID कार्ड जरूरी होंगे और मेल के जरिए वोटिंग को बहुत सीमित कर दिया जाएगा.
US सीनेट में ब्रेक
ट्रंप ने जोर देकर कहा, “हमें अब द सेव अमेरिका एक्ट पास करना होगा.” ट्रंप सेफगार्ड अमेरिकन वोटर एलिजिबिलिटी (SAVE) अमेरिका एक्ट पास करने पर ज़ोर दे रहे हैं, उनका दावा है कि इस कदम से चुनावी धोखाधड़ी रुकेगी. हालांकि डेमोक्रेट और रिपब्लिकन दोनों इस मुद्दे पर बंटे हुए हैं. साथ ही US सीनेट इस महीने की शुरुआत में इसे पास करने के लिए कोई ठोस कदम उठाए बिना पांच हफ्ते के ब्रेक के लिए चली गई है.
भारत और ब्राजील की तारीफ
व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर SAVE अमेरिका एक्ट पर एक फैक्ट-शीट में यह भी बताया गया है कि भारत और ब्राजील ने पहले ही वोटर आइडेंटिटी कार्ड को बायोमेट्रिक डेटाबेस से जोड़ दिया है, जबकि US वोटर्स द्वारा सेल्फ-अटेस्टेशन (वोटर द्वारा दी गई जानकारी) पर निर्भर है. भारत में US के राजदूत सर्जियो गोर ने डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट का जवाब दिया है. उन्होंने ट्रंप के बयान से सहमति जताते हुए सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है. दावे के मुताबिक, US में बैलेट की सुरक्षा और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के प्रक्रिया को लेकर कोई सख्त नियम नहीं हैं.
सऊदी-तुर्की-पाक रक्षा समझौते पर ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया! बताया साहसी कदम; जानें क्यों कही ऐसी बात?
News Source: PTI
