Typhoon Dolphin: जापान में तबाही मचाने के बाद अब तूफान डॉल्फिन चीन की ओर बढ़ रहा है. चीनी मौसम विभाग ने देश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. तूफान डॉल्फिन 162 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वी चीन तटों से टकरा सकता है. चीन में इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. शंघाई के दो एयरपोर्ट ने 1,300 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं और अधिकारियों ने आस-पास के इलाकों से 4,00,000 से ज्यादा लोगों को दूसरी जगह भेजा. इस तूफान की वजह से उत्तरी ताइवान में भी भारी बारिश हुई.
सोमवार को चीन से टकरा सकता है तूफान
शनिवार को तूफान राजधानी ताइपे समेत उत्तरी ताइवान से टकराए, जिससे भयंकर बारिश हुई. कुछ ताइवानी एयरलाइन ने भी रविवार को चीन के लिए अपनी फ्लाइट कैंसिल कर दीं. मौसम विभाग ने बताया है कि यह तूफान रविवार देर रात और सोमवार सुबह के बीच चीन के पूर्वी तट से टकरा सकता है। अधिकारियों ने इसे ऑरेंज कैटेगरी का तूफान घोषित किया है, जो खतरे का दूसरा सबसे बड़ा लेवल है। रविवार सुबह तक हवाओं की रफ़्तार लगभग 162 किलोमीटर प्रति घंटा होने का अनुमान था. बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा पैदा हो गया है. ऐसे तेज तूफान और हवा के झोंकों से तटीय इलाकों को काफी नुकसान हो सकता है.
12 अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान
रविवार देर रात इसके झेजियांग प्रांत और पड़ोसी फुजियान प्रांत के उत्तरी हिस्सों से टकराने की उम्मीद है. चीन में मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 12 अगस्त तक इन इलाकों में 200-400 mm (7.9–15.7 इंच) बारिश हो सकती है. अधिकारी झेजियांग में लैंडस्लाइड के गंभीर खतरे की चेतावनी दे रहे हैं. खतरे को देखते हुए लोकल एडमिनिस्ट्रेशन पूरी तरह अलर्ट पर है। तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। फिलहाल तटीय शहरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और राहत टीमें किसी भी इमरजेंसी से निपटने के लिए तैयार हैं।
लाखों लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया
शंघाई के सरकारी मीडिया पेपर के मुताबिक, शंघाई के होंगकियाओ और पुडोंग एयरपोर्ट ने भी रविवार को उड़ान भरने वाली लगभग 60 प्रतिशत फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं. शनिवार शाम को झेजियांग में अधिकारियों ने ताइझोउ शहर से करीब 390,000 लोगों को निकाला. शंघाई में अधिकारियों ने ज़्यादा खतरनाक इलाकों से करीब 30,000 से ज़्यादा लोगों को निकाला. झेजियांग के अधिकारियों ने और क्रूज समेत पानी से जुड़ी सभी एक्टिविटी भी रोक दीं.
दुनिया की सबसे बड़ी रेयर अर्थ ताकत बना चीन! सप्लाई चेन पर पकड़ से बढ़ी US की मुश्किलें
News Source: PTI
