Home Top News UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक : जम्मू-कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा

UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक : जम्मू-कश्मीर हमारा अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा

by Sanjay Kumar Srivastava 10 October 2026, 4:51 PM IST
10 October 2026, 4:51 PM IST
UN में पाक को भारत की दो टूक: J&K हमारा अभिन्न हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा, झूठे प्रोपेगैंडा पर लगाई कड़ी फटकार

UN: संयुक्त राष्ट्र (UN) महासभा की चौथी समिति में ‘औपनिवेशिक शासन की समाप्ति’ पर चर्चा के दौरान भारत ने जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई है. शुक्रवार को सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने पाकिस्तानी प्रतिनिधि द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और गलत बयानों का कड़ा जवाब देते हुए भारत का पक्ष रखा. न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और हमेशा रहेगा. भारत ने आतंकवाद और वैश्विक मंचों के दुरुपयोग को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया.

झूठे प्रोपेगैंडा पर लगाई कड़ी फटकार

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि पाकिस्तान लगातार जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठा प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल करता आ रहा है. इसके साथ ही, भारत ने पाकिस्तान को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत दी. मेवाड़ ने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय इलाकों (PoK) में हो रहे गंभीर मानवाधिकारों के उल्लंघन का मुद्दा उठाया और इस्लामाबाद से इस स्थिति को तुरंत ठीक करने को कहा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपने अवैध कब्जे वाले इलाकों में गंभीर और लगातार हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों को रोके, जहां की आबादी पाकिस्तान के सैन्य कब्जे, दमन, क्रूरता और संसाधनों के अवैध शोषण के खिलाफ खुलकर विद्रोह कर रही है.

आतंकवाद को बढ़ावा देने का रिकॉर्ड रहा है पाक का

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना और उनके समर्थक गुटों ने अपने अधिकारों और बुनियादी ज़रूरतों के लिए विरोध कर रहे आम नागरिकों की हत्या की है. मेवाड़ ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में, पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने दर्जनों निर्दोष नागरिकों की हत्या की है जो अपने बुनियादी अधिकारों, आज़ादी और बुनियादी ज़रूरतों के लिए आंदोलन कर रहे थे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जैसा देश, जिसका सैन्य तानाशाही, दिखावटी चुनाव, लोकप्रिय चुने हुए नेताओं को जेल में डालने, धार्मिक कट्टरपंथ और राज्य की नीति के तौर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का रिकॉर्ड रहा है, उसे भविष्य में इस मंच पर ऐसी बातें करने से बचना चाहिए.

अपने गिरेबान में झांके पाकिस्तान

जम्मू-कश्मीर पर भारत का रुख दोहराते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और हमेशा रहेगा. इसके अलावा, UN जनरल असेंबली की छठी समिति के 81वें सत्र के दौरान भारत ने UN अधिकारियों से मजबूत जवाबदेही की मांग की. UN में सांसद प्रिया सरोज ने कर्मचारियों के आपराधिक व्यवहार और गलत आचरण के प्रति भारत की ज़ीरो टॉलरेंस (सख्त रवैये) पर ज़ोर दिया. संयुक्त राष्ट्र और सदस्य देशों के बीच बेहतर सहयोग और जवाबदेही के असरदार तरीकों की ज़रूरत बताई. कहा गया कि भारत संयुक्त राष्ट्र की जवाबदेही, सहयोग और विश्वसनीयता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान झूठ फैलाना बंद करे और अपने गिरेबान में झांके.

‘8 नोबेल शांति पुरस्कार मिलने चाहिए थे…’ डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भरी हुंकार; कही ये बात

News Source: ANI

You may also like

Live Times logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?