Home Latest News & Updates West Bengal : BJP ने की प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, 111 लोगों के नाम हैं शामिल; यहां पर देखें पूरी लिस्ट

West Bengal : BJP ने की प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, 111 लोगों के नाम हैं शामिल; यहां पर देखें पूरी लिस्ट

by Sachin Kumar
0 comment
West Bengal BJP Releases Second List Candidates

Bengal Election : पश्चिम बंगाल चुनाव का बिगुल फूंक चुका है और सभी राजनीतिक दलों ने अपने अपनी कमर कस ली है. इसी कड़ी बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है.

Bengal Election : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार पूरी सतर्कता के साथ लड़ रही है. यही वजह है कि उसने 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है और उसमें ज्यादा समय नहीं लगाया. बताया जा रहा है कि इसमें कुछ फेरबदल भी किया गया है. बीजेपी रेखा पात्रा को संदेशखली की जगह हिंगलगंज सीट से चुनाव लड़ा रही है. साथ ही पूर्व गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को माथाभांगा सीट से मैदान में उतारा है. बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. पार्टी ने अभी तक कुल 255 लोगों के नामों की घोषणा कर दी है.

केंद्रीय समिति की बैठक में हुआ फैसला

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में संपन्न हुईं. इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे. केंद्रीय समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अगली लिस्ट जारी की, जिसमें मेक्लिगंज (एससी) से दधिराम रॉय, माथाभांगा (SC) से निशीथ प्रामाणिक, मदारीहाट (ST) से लक्ष्मण लिम्बु, धुपगुड़ी (SC) से नरेश चंद्र रॉय, मयनागुड़ी (SC) से कौशिक रॉय, जलपाईगुड़ी (SC) से अनंत देब अधिकारी और माल (ST) से सुकरा मुंडा चुनाव लड़ेंगे.

पार्टी की तरफ से 255 सीटों पर नाम एलान होने के बाद अब 39 सीट ऐसी है जिन पर घोषणा करना बाकी है. अब देखना होगा कि क्या बीजेपी अपनी किसी सहयोगी/गठबंधन पार्टी को यह टिकट देती है या फिर अगली लिस्ट पर इन नामों पर अपने प्रत्याशी एलान कर देगी.

पार्टी ने दिया बड़ा सप्राइज

इस सूची के एलान होने के साथ कुछ बड़े सप्राइज भी देखने को मिले हैं. हिरण चटर्जी को खड़गपुर सदर से हटाकर श्यामपुर से उम्मीदवार बनाया गया है. पहले उनकी सीट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब पार्टी ने उनको नए क्षेत्र से चुनाव लड़वाने के एलान के साथ ही सबको चौंका दिया है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल का चुनाव इस बार दो चरणों में होने वाला है. पहले चरण का इलेक्शन 23 अप्रैल को 152 विधानसभा सीटों पर होगा और दूसरे फेज में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान किया जाएगा. इसके साथ ही 4 मई को नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर में विशेष अनुष्ठान: मुर्मू ने की पूजा-अर्चना, प्राण प्रतिष्ठा को बताया ‘इतिहास का सुनहरा क्षण’

You may also like

LT logo

Feature Posts

Newsletter

@2026 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?